गूंगी, बहरी और अंधी है हेमंत सोरेन : अपर्णा
हेमंत सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से बुधवार को गोविंदपुर सुभाष चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार गूंगी बहरी ओर अंधी है।
जागरण संवाददाता, धनबाद :
हेमंत सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से बुधवार को गोविंदपुर सुभाष चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार गूंगी, बहरी ओर अंधी है। इस सरकार में दुष्कर्म की घटनाओं की काफी बढ़ोतरी हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फैल है। पार्टी इस सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। वहीं सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने कहा कि झारखंड सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा। रघुवर सरकार में जो जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा था इस सरकार ने सारे बंद कर दिए हैं। यह सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। धरना के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, सिदरी विधायक इंद्रजीत महतो, चीनप के अध्यक्ष डब्ब्लू बाउरी, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह एवं महामंत्री निताय रजवार के नेतृत्व में सौपा गया। धरना की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया, जबकि संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं जिला मंत्री संजय महतो ने किया। धरना को चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डबलू बाउरी, जिला मंत्री अनिल यादव, अमर मंडल, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, सोशल मीडिया प्रभारी सपन ओझा, संतलाल प्रामाणिक, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, ओम प्रकाश बजाज, प्रकाश बाउरी, नवल किशोर सिंह चौधरी, सूरज सोनी, संजय सिंह पिटू, बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, सुनील मंडल, अवध किशोर चौधरी, गोपाल भारती, जहीर अंसारी, राकेश तिवारी, बम्पी चक्रवर्ती, अरविद पाठक, मंटू रवानी, वृस्पति पासवान, रणजीत मोदी, बापी सेनगुप्ता, सुबोध सिंह, जय शंकर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर महेश महतो, दिनेश मंडल, राजेश दास, मीनाक्षी राय, रानी सिंह, पूनम देवी, गीता गिरि, राजेश चौधरी, योगेश ठाकुर, अशोक गिरि, पप्पू विश्वकर्मा, विष्णु मंडल, अनूप साव, निर्मल कुंभकार, विनोद पांडेय, जग्गू साव, राजकिशोर महतो व दिलीप विश्वकर्मा उपस्थित थे।