.. और दिन में ही रात हो गई
शहर में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम पलट गया। तेज गति से हवा चली और आंधी आई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 06:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम पलट गया। तेज गति से हवा चली और आंधी आई तो अपने साथ झमाझम बारिश भी लाई। सड़कों पर दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। इससे मौसम सुहाना हुआ और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई क्षेत्रों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी भी झेलने पड़ी।
कई दिनों से धनबाद शहर में झमाझम बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई थी। रविवार तीन बजे के करीब तेज धूप अचानक गायब हो गया। इसके बाद धनबाद, हीरापुर, बैंक मोड़, धैया, पुराना बाजार, सरायढेला क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें