Move to Jagran APP

Weekend Lockdown@ 27 June: डोंट वरी ! घर में दूध नहीं तो बाजार में जाकर मोल लें, जारी हैं आवश्यक सेवाएं; पढ़ें-दिशा-निर्देश

Lockdown झारखंड में 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( मिनी लॉकडाउन) चल रहा है। 3 जून के बाद मिनी लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। इस दाैरान वीकेंड लॉकडाउन भी किया जा रहा है। झारखंड में तीसरा वीकेंड लॉकडाउन 26 जून की शाम 4 बजे शुरू हुआ।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 09:53 AM (IST)
Weekend Lockdown@ 27 June: डोंट वरी ! घर में दूध नहीं तो बाजार में जाकर मोल लें, जारी हैं आवश्यक सेवाएं; पढ़ें-दिशा-निर्देश
वीकेंड लॉकडाउन शुरू होने से पहले शनिवार को धनबाद शहर में हुई झमाझम बारिश (फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में तीसरा वीकेंड लॉकडाउन चल रहा है। शनिवार की शाम 4 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ। आज रविवार को सुबह से ही धनबाद की सभी दुकानें बंद हैं। सोमवार सुबह 6 बजे तक हाट-बाजार बंद रहेंगे। लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए चिंता की बात नहीं है। अगर घर में दूध और ब्रेड नहीं हैं तो बाजार जाकर खरीद सकते हैं। दूध और ब्रेड की दुकानें खुली हुईं हैं। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी सभी तरह की सेवाएं-दवा दुकान, अस्पताल, क्लीनिक पर भी रोक नहीं है। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को भी वीकेंड लॉकडाउन से अलग रखा गया है। 

loksabha election banner

वीकेंड लॉकडाउन को मिला माैसम का साथ

झारखंड में 38 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन ( 26 जून, शाम 4 बजे से 28 जून, सुबह 6 बजे तक) शुरू हो गया। वीकेंड लॉकडाउन को धनबाद में माैसम का भी साथ मिला है। शनिवार को दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे माैसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण लॉकडाउन से पहले ही लोग घरों में घुस गए। माैसम कूल-कूल हो गया। इसका लोग घरों में बैठकर मजा ले रहे हैं। आवश्यक सेवाओं-दूध-ब्रेड और स्वास्थ्य सेवा की भी चिंता नहीं है। क्योंकि वीकेंड लॉकडाउन में झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को छूट दी है। 

22 अप्रैल से झारखंड में मिनी लॉकडाउन

झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल, 2021 से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( Mini Lockdown) चल रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक-एक सप्ताह के लिए लगातार बढ़ाया जा रहा है। 9वीं स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( 24 जून से 1 जुलाई) चल रहा है। कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद झारखंड सरकार की तरफ से मिनी लॉकडाउन में 3 जून से छूट दी जा रही है। इस दाैरान वीकेंड लॉकडाउन किया जा रहा है। शनिवार, 26 जून की शाम 4 बजे झारखंड का तीसरा वीकेंड लॉकडाउन शुरू हुआ। 28 जून की सुबह 6 बजे तक तमाम दुकानें बंद रहेंगी। 27 जून, रविवार को एक तरह से सुबह से शाम तक तमाम दुकानें बंद रहेंगी। वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी की है। आम लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग में भी वीकेंड लॉकडाउन के दाैरान तमाम हाट-बाजार बंद रहेंगे।

झारखंड का तीसरा वीकेंड लॉकडाउन

धनबाद, बोकारो, गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शनिवार (26 जून) की शाम चार बजे से सोमवार (28 जून) की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जब 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन फिर से लगा है। लॉकडाउन की इस अवधि में दूध व मेडिकल संबंधित दुकानदारों, अस्पताल, नर्सिंग होम को छोड़कर राज्य की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि में बेवजह निजी वाहनों से निकलने पर रोक होगी।

बाहर निकलने पर बताना होगा वैध कारण

लॉकडाउन की अवधि में अगर आप बाहर निकलेंगे तो आपको उसका वैध कारण बताना होगा और सबूत दिखाना होगा, जैसे इलाज, वैक्सीनेशन, रेलवे व एयरपोर्ट संबंधित टिकट आदि। सोमवार की सुबह छह बजे से पहले की तरह सभी दुकानें खुल जाएंगी जो शाम चार बजे तक ही खुलेंगी।राज्य सरकार ने एक जुलाई तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को बढ़ाया है। आगामी 30 जून तक यह निर्णय होगा कि एक जुलाई के बाद राज्य में कहां कितनी ढील दी जाएगी। फिलहाल, कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए ही राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू किया गया है।

इन्हें वीकेंड लॉकडाउन के दाैरान मिली छूट

  • स्वास्थ्य सेवा-अस्पताल, क्लीनिक, कोरोना टीकाकरण वगैरह-वगैरह
  • दूध-ब्रेड की दुकान
  • पेट्रोल पंप/ सीएनजी
  • गैस एजेंसी ( एलपीजी) 
  • रेलवे व एयरपोर्ट संबंधित टिकट दिखाने पर
  • निजी वाहनों से परिवहन के लिए ई-पास दिखाने पर
  • मालवाहक वाहन को चलने की अनुमति

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.