Move to Jagran APP

Raj Sinha MLA Dhanbad: यहां बड़ी रहस्यमय होती पत्र की राजनीति, विधायक की हत्या की साजिश का राज खोलने वाली महिला का पता निकला फर्जी

Raj Sinha MLA Dhanbad हजारीबाग के जिस मोहल्ले का जिक्र पत्र में था वहां ज्योति सिन्हा नामक कोई महिला नहीं रहती है। ऐसी जानकारी छानबीन के दौरान पुलिस को मिली। पुलिस धनबाद लाैट आई।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 07:56 AM (IST)
Raj Sinha MLA Dhanbad: यहां बड़ी रहस्यमय होती पत्र की राजनीति, विधायक की हत्या की साजिश का राज खोलने वाली महिला का पता निकला फर्जी
Raj Sinha MLA Dhanbad: यहां बड़ी रहस्यमय होती पत्र की राजनीति, विधायक की हत्या की साजिश का राज खोलने वाली महिला का पता निकला फर्जी

धनबाद, जेएनएन। धनबाद की राजनीति में पत्र की राजनीति बड़ी दिलचस्प और रहस्यमय है। इस राजनीतिक सुलझाने में पुलिस और एसीबी भी उलझ कर रह जाती है। ताजा मामला धनबाद के विधायक राज सिन्हा से जुड़ा है। यह मामला सुलझाना धनबाद पुलिस के सामने बड़ी चुनाैती है। जब तक मामला नहीं सुलझेगा राजनीति होती रहेगी। सुलझने के बाद भी यह साफ होगा कि क्या सचमुच में भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रची गई है या पत्र के पीछे भी कोई गहरी साजिश है? 

loksabha election banner

विधायक राज सिन्हा को जान का खतरा है,  इस आशय का पत्र भेजनेवाली ज्योति सिन्हा नामक महिला का पता लगाने सरायढेला थाने की पुलिस मंगलवार को हजारीबाग गई थी। छानबीन में पुलिस को महिला के पता ठिकाने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसका पता गलत था। तब  पुलिस ने उस पोस्ट ऑफिस का भी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जहां से विधायक को चिट्ठी स्पीड पोस्ट की गई थी। थक हार कर पुलिस हजारीबाग से धनबाद लौट रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस मुहल्ले का पता भेजे गए पत्र के लिफाफे में था। उस पूरे मुहल्ले में ज्योति सिन्हा नामक कोई महिला नहीं रहती है। ऐसी जानकारी छानबीन के दौरान पुलिस को मिली। ऐसे तो महिला द्वारा लिखे गए आठ गाडिय़ों के नंबर का डिटेल्स निकालने के लिए सरायढेला पुलिस ने परिवहन विभाग को लिखा है। इसके अलावा जो मोबाइल नंबर दिए गए हैं उसका भी  डिटेल्स निकालने के लिए टेक्निकल सेल को पुलिस ने दिया है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि बलियापुर पुलिस ने एक सूमो विक्टा को पकड़ा है। वह गाड़ी का नंबर वही है, जिसका कि उल्लेख महिला ज्योति सिन्हा ने विधायक को दिए गए पत्र में किया है। लिहाजा पुलिस गाड़ी मालिक को थाना बुलाकर पूछताछ करने का मन बना रही है। ऐसे तो पुलिस भी मामले को लेकर धीरे-धीरे आश्वस्त होने लगी है कि किसी ने झूठी सूचना देकर परेशान करने की कोशिश की है, बावजूद पुलिस छानबीन कर निश्चित होना चाहती है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने विधायक को पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा  है। 

नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को नहीं ढूंढ़ पाई एसीबी 

इस साल शुरूआत में धनबाद के पंडित क्लीनिक रोड के राजकुमार ने नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि ठेकेदारों से वसूली की जाती है। नगर आयुक्त और मेयर मिलकर पैसा बांटते हैं। इसकी जांच शुरू हुई। झारखंड सरकार ने जांच को एसीबी के हवाले कर दिया। आज तक एसीबी शिकायतकर्ता को नहीं ढूंढ पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.