Move to Jagran APP

Pakur Crime News: आम तोड़ने के विवाद में हवलदार ने बच्चे को मारी गोली, फिर खुद पर साधा निशाना; दोनों की माैत

झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फूलपहाड़ी गांव में आम तोड़ने के विवाद में दो लोगों की जान चली गई। पहले दुमका जिले में पदस्थापित झारखंड पुलिस के एक हवलदार ने सर्विस रिवाल्वर से बच्चे को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 08:16 PM (IST)
Pakur Crime News: आम तोड़ने के विवाद में हवलदार ने बच्चे को मारी गोली, फिर खुद पर साधा निशाना; दोनों की माैत
घटना में घायल बास्की केवट ( फोटो जागरण)।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), जेएनएन। झारखंड के पाकुड़ जिले के फूलपहाड़ी गांव में शनिवार को आम तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय मनु केवट और दुमका जिला पुलिस बल के हवलदार विरजू केवट की जान चली गई। गुस्से में हवालदार ने पहले बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। इलाज के दाैरान पाकुड़ सदर अस्पताल में हवलदार की माैत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस कैंप कर रही है। शाम को एसपी मणिलाल मंडल ने घटनास्थल का दाैरा किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

loksabha election banner

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को गांव में घटना करीब 10 से 11 बजे के बीच घटी। दुमका जिला पुलिस बल का हवलदार विरजू केवट का एक स्वजन फूलपहाड़ी गांव में आम तोड़ रहा था। वह आम तोड़ने के पेड़ पर पत्थर मार रहा था। बार-बार पत्थर बास्की केवट के घर में जाकर गिर रहा था। इसका बास्की ने विरोध किया तो विरजू ने सामने आकर पुलिसिया ताव दिखाया। उसके समर्थन में गांव के रंजन केवट, लखीचांद केवट, मनोज केवट और पेरू केवट ने आकर बास्की को पकड़कर ले गए। एक कमरे में बंद कर बंद मारपीट की। इस बीच गुस्से में हवलदार ने बास्की के परिवार के बच्चे मनु को गोली मार दी। इससे बच्चे की घटनास्थल पर ही माैत हो गई। इसके बाद 49 वर्षीय हवलदार ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दाैरान उसकी भी माैत हो गई। हवलदार दुमका जिले के शिकारीपाड़ी थाना में पदस्थापित था। वह छुट्टी पर घर आया था।

एसपी ने किया गांव का दाैरा, घटना की ली जानकारी

घटना के बाद गांव में तनाव है। लिट्टीपाड़ा थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल पहुंचे। इसके बाद शाम को एसपी मणिलाल मंडल ने घटनास्थल का दाैरा किया। उन्होंने बताया कि आम तोड़ने के विवाद में गोली चली। अब तक की जानकारी के अनुसार विरजू ने बच्चे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घटनास्थल के बाद हथियार को छिपा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि घटना में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.