Move to Jagran APP

पांच दिनों से गायब पेंटर का तालाब में मिला शव

तेतुलमारी- निचितपुर ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशीप निवासी 48 वर्षीय पेटर ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:20 AM (IST)
पांच दिनों से गायब पेंटर का तालाब में मिला शव
पांच दिनों से गायब पेंटर का तालाब में मिला शव

तेतुलमारी- निचितपुर : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशीप निवासी 48 वर्षीय पेटर किशोर तुरी का शव शनिवार को तेतुलमारी मैगजीन घर के समीप तालाब में मिला। वह पांच दिनों से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। किशोर के छोटे भाई बलदेव कुमार तुरी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

स्थानीय कुछ लोग सुबह तालाब की ओर शौच करने गए तो शव को देखा। सूचना पाकर किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मौके पर पहुंची तेतुलमारी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को तालाब से निकलवाने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू की किशोर के घरवालों ने शव को निकालने से रोक दिया। घरवालों का कहना था कि आत्महत्या का रूप देने के लिए किशोर की दूसरे जगह पर हत्या कर तालाब में फेंक दिया है। पुलिस पहले कार्रवाई करें। तब शव उठाने दिया जाएगा। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। तेतुलमारी थानेदार विनोद कुमार ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद परिजन शव को उठाने दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके घरवालों को सौंप दिया। मृतक किशोर की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि सूचना देने के बाद पुलिस शीघ्र कार्रवाई करती तो किशोर की जान बच सकती थी।

भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी:

छोटे भाई बलदेव कुमार तुरी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि किशोर तुरी पेंटिग का काम करता था। छह जनवरी को वह काम के लिए घर से निकला था। रात में नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। पता नहीं चलने पर आठ जनवरी को ईस्ट बसुरिया ओपी में सूचना देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई गई। इसी बीच दस जनवरी की रात उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करनेवाली एक महिला की थी। उसने अपना परिचय दीपक की पत्नी के रुप में दी। कहा कि राजू भुइयां को आप किशोर का फोटो दिखा देंगे तो वह आपको सबकुछ बता देगा। उसी से पता चलेगा कि किशोर कहां है। वर्जन

शिकायत के आलोक में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विनोद कुमार, थानेदार, तेतुलमारी थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.