Move to Jagran APP

Giridih News: 101 वर्ष की उम्र में गुरु माता नारायणजी का निधन, साक्षी महाराज ने दिया कंधा

गुरु मां का निधन शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे गिरिडीह के शांति भवन आश्रम में हो गया था। महज 26 वर्ष की उम्र में अध्यात्म से जुड़कर संन्यास लेने वाली गुरू माता ने गिरिडीह कोलकाता समेत देश के कई शहरों में आध्यात्मिक केंद्र शांति भवन की स्थापना की थी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:21 PM (IST)
Giridih News: 101 वर्ष की उम्र में गुरु माता नारायणजी का निधन, साक्षी महाराज ने दिया कंधा
गुरु मां को कंधा देते उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ( फोटो जागरण)।

गिरिडीह, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज की गुरू माता 101 वर्षीय माताजी नारायणजी का पार्थिव शरीर शनिवार को यहां मारवाड़ी श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पौत्र एवं समाजसेवी आशीष शर्मा ने मुखाग्नि दी। अपनी गुरू मां को श्रद्धांजलि देने साक्षी महाराज दिल्ली से गिरिडीह पहुंचे थे। उन्होंने अंतिम यात्रा के दाैरान गुरू मां को कंधा दिया। 

loksabha election banner

26 वर्ष की उम्र में अध्यात्म से जुड़ गई थी गुरू मां

गुरु मां का निधन शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे यहां शांति भवन आश्रम में हो गया था। महज 26 वर्ष की उम्र में अध्यात्म से जुड़कर संन्यास लेने वाली गुरू माता ने गिरिडीह, कोलकाता समेत देश के कई शहरों में आध्यात्मिक केंद्र शांति भवन की स्थापना की थी। सांसद साक्षी महाराज समेत देशभर में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हैं। गुरु माता के निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शांति भवन से शवयात्रा निकली। सांसद साक्षी महाराज ने अपने गुरू मां की अर्थी को कंधा दिया। बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने गुरु मां को श्रद्धांजलि दी।

काफी दिनों से बीमार थी गुरू मां

गुरू मां काफी दिनों से बीमार थीं। उम्र काफी हो गयी थी। गुरू मां ने 101 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलने के बाद देशभर से बड़ी संख्या में गुरू मां के शिष्य शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। अंतिम यात्रा में भाग लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.