Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 महागठबंधन ने मन्नान का किया जोरदार स्वागत; कहा- हर लम्हा विकास में लगा दूंगा

पूर्व मंत्री एवं धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक का धनबाद स्टेशन पर बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मन्नान ने कहा कि जीवन का बचा हर लम्हा उनके विकास में लगा दूंगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 09:10 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 महागठबंधन ने मन्नान का किया जोरदार स्वागत; कहा- हर लम्हा विकास में लगा दूंगा
Jharkhand Assembly Election 2019 महागठबंधन ने मन्नान का किया जोरदार स्वागत; कहा- हर लम्हा विकास में लगा दूंगा

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व मंत्री एवं धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक का धनबाद स्टेशन पर बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। मन्नान के साथ धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

loksabha election banner

इसके बाद मन्नान मल्लिक खुली कार मेें सवार होकर धनबाद स्टेशन से लेकर मिश्रित भवन तक विनोद बिहारी महतो, श्रमिक चौक, राजू यादव, बाबा भीमराव अंबेडकर, रणधीर वर्मा, महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मन्नान मल्लिक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार और व्यवस्थित यातायात की सुविधा पर सुनियोजित तरीके से विकास करेंगे। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, बढ़ता प्रदूषण, असंगठित मजदूरों की समस्या पर त्वरित सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में व्यवस्थित फ्लाईओवर, एयरपोर्ट, एम्स अस्पताल व मनोरंजन की सुविधाओं पर भी काम होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जनता अपने मत के जरिए कांग्रेस गठबंधन पर प्यार लुटाती है तो जीवन का बचा हर लम्हा उनके विकास में लगा दूंगा। मौके पर बासुदेब प्रसाद गुप्ता, नीलकांत सिन्हा, दिनेश सिंह डुगुर, कयूम खान, मुख्तार खान, युगल किशोर शर्मा, संध्या देवी, बीके सिंह, डॉ. केएन मित्तल, मनोज सिंह, समेत अन्य उपस्थित थे।

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा से मन्नास का मुकाबला

गौरतलब है कि धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मन्नास मल्लिक का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ से सियासी सफर शुरू करने वाले मन्नास 2009 में धनबाद के विधायक चुने गए और राज्य में मंत्री भी रहें। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वें भाजपा के राज सिन्हा से चुनाव हार गए। एक बार फिर मन्नास मल्लिक का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा से ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.