Move to Jagran APP

Mahendra Singh Dhoni: झारखंड सरकार को भा गई माही की नई भूमिका, बनेंगे जैविक कृषि के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की राजधानी रांची के निवासी महेंद्र सिंह धोनी की किसानी झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को भा गई है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार कर रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:43 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:31 PM (IST)
Mahendra Singh Dhoni: झारखंड सरकार को भा गई माही की नई भूमिका, बनेंगे जैविक कृषि के ब्रांड एंबेसडर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( फाइल फोटो)।

दुमका, जेएनएन। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके संकेत झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर झारखंड सरकार विचार कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी की जैविक खेती में काफी रुचि है। उनके ब्रांड एंबेडर बनने से झारखंड में जैविक खेती के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। वह झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं।

loksabha election banner

जैविक खेती कर धोनी ने दिया एक बड़ा संदेश

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बुधवार को दुमका में मीडिया वालों से बातचीत करते हुए कहा-यह साैभाग्य है कि महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी झारखंड के पास है। धोनी ने अपने फार्म हाउस में जैविक खेती करके पूरे राज्य को एक संदेश देने का काम किया है। यह एक बड़ा संदेश है। संदेश यह भी भारत की आत्मा किसानों बसती है। सेवानिवृत्ति के बाद धोनी किसी भी क्षेत्र में जा सकते हैं। लेकिन उन्होंने जैविक खेती में अपने को व्यस्त कर झारखंड के युवाओं को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है।

रांची के धुर्वा में धोनी का फॉर्म हाउस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के धुर्वा के पास सेंबो फॉर्म हाउस बनाया है। वह यहां खेती और डेयरी में हाथ आजमाते हैं। रांची में जब भी होते हैं तो वह फॉर्म हाउस में काफी समय जाया करते हैं। अब किसानी करते उनकी तस्वीर सामने आती है तो यह उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.