Move to Jagran APP

Gooda Nagar Nigam: गोड्डा के नगर पर‍िषद अध्यक्ष जिंतेंद्र को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार...इस मामले में चढ़े पुल‍िस के हत्‍थे

गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष जिंतेंद्र मंडल को शुक्रवार की देर रात जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर के आजाद नगर चेकपोस्ट पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। नगर थाना की पुलिस उन्हें जमशेदपुर से गोड्डा ला रही है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 02:46 PM (IST)
Gooda Nagar Nigam:  गोड्डा के नगर पर‍िषद अध्यक्ष जिंतेंद्र को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार...इस मामले में चढ़े पुल‍िस के हत्‍थे
नगर परिषद के अध्यक्ष जिंतेंद्र मंडल को शुक्रवार की देर रात जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। (फाइल फोटो)

जासं, गोड्डा : गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष जिंतेंद्र मंडल को शुक्रवार की देर रात जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर के आजाद नगर चेकपोस्ट पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। नगर थाना की पुलिस उन्हें जमशेदपुर से गोड्डा ला रही है।

loksabha election banner

बता दें कि बीते 14 जुलाई को गोड्डा शहर के रौतारा चौक में नप अध्यक्ष के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई थी। इस मामले में रौतारा चौक पर वाहन जांच को तैनात दंडाधिकारी उदय शंकर प्रसाद ने नगर थाना में अध्यक्ष के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद नप अध्यक्ष लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।

नप अध्यक्ष ने वाहन जांच के दौरान आम नागरिकों को परेशान करने का आरोप भी पुलिस प्रशासन पर लगाया था। घटना के बाद नप अध्यक्ष ने पूरे मामले में रौतारा टीओपी पर तैनात जमादार और दंडाधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते एसपी वाईएस रमेश से शिकायत भी की थी। उक्त शिकायत के बाद ही दंडाधिकारी की ओर से नगर थाना में नप अध्यक्ष के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बीते एक सप्ताह से नगर थाना की पुलिस नप अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए उनके भागलपुर रोड गोढ़ी स्थित आवास पर छापेमारी कर रही थी। बताया जाता है कि नगर थाना में दर्ज केस के बाद पुलिस ने कोर्ट से नप अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी निर्गत कराया था। इसके बाद लगातार नप अध्यक्ष को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही थी।

इधर नप अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद गोड्डा में लोगों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर जिले के ओबीसी मोर्चा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। यह पहला अवसर है जब शहर के प्रथम नागरिक कहे जाने वाले नगर परिषद अध्यक्ष को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.