Move to Jagran APP

Jharkhand: गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की गुजरात में माैत, रिलायंस कंपनी में करता था काम

सहदेव रिलायंस कंपनी में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी सोहदरी देवी पुत्री 18 वर्षीय दुलारी कुमारी व पुत्र 15 वर्षीय संजय कुमार को छोड़ गया है। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सिकंदर अली ने संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से शव मंगाने की गुहार लगाई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 02:16 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 02:16 PM (IST)
Jharkhand: गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की गुजरात में माैत, रिलायंस कंपनी में करता था काम
सहदेव महतो गुजरात में रिलायंस कंपनी में काम करता था। शनिवार को माैत हो गई।

गिरिडीह, जेएनएन। गिरिडीह जिले के सरिया थाना अंतर्गत चिरवां पंचायत के कनाडीह निवासी 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर सहदेव महतो की गुजरात के एक अस्पताल में मौत हो गई। महतो को काम के दौरान शुक्रवार की शाम अचानक पेट में दर्द उठा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

सहदेव रिलायंस कंपनी में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी सोहदरी देवी, पुत्री 18 वर्षीय दुलारी कुमारी व पुत्र 15 वर्षीय संजय कुमार को छोड़ गया है। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ भी पहल नहीं कर रही है। मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। गुजरात से शव मंगवाने की उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.