Move to Jagran APP

कपड़ा धोने घर से निकली चाची और भतीजी की हरदिया नदी घाट पर कत्ल, बच्चे ने गांव को बताया आंखों देखा हाल

Giridih Double Murder झारखंड के गिरिडीह जिले में एक साथ चाची और भतीजी की हत्या कर दी गई है। दोनों कपड़ा धोने के लिए घर से निकली थीं। हरदिया नदी तट पर दोनों का शव मिला। इसके बाद घोड़थम्बा ओपी के नवादा गांव में सनसनी फैल गई।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 05:00 PM (IST)
कपड़ा धोने घर से निकली चाची और भतीजी की हरदिया नदी घाट पर कत्ल, बच्चे ने गांव को बताया आंखों देखा हाल
हरदिया नदी घाट पर चाची-भतीजी के शव को देखते लोग ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Giridih Double Murder झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा ओपी के नवादा गांव के झलकडीहा टोला के नजदीक हरदिया नदी किनारे बुधवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने चाची व भतीजी की हत्या कर दी। चाची 40 वर्षीय जगीरा खातून व भतीजी 14 वर्षीय नाजिया खातून है। दोनों झलकडीहा टोला से लगभग 500 मीटर दूर नदी में कपड़ा धोने गई थी। दोपहर 12 बजे के लगभग दोनों घर से नदी के लिए निकली थी। जगीरा खातून का पति युनुष बनारस में काम करते है।

loksabha election banner

बच्चे ने गांव वालों को दी घटना की जानकारी

घटना के बाद एक बच्चा जब नदी किनारे गया तो शवों को देखकर गांव जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। फिर पुलिस की सूचना दी गई। नाजिया आबिद हुसैन की पुत्री है। चाची व भतीजी एक साथ रहती थीघटना स्थल पर कपड़े बिखरे पड़े हैं। दोनो की हत्या किस वजह से और किसने की है, इसका स्पष्ट पता नही चल सका है। एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर नवीन कुमार, ओपी प्रभारी ओम प्रकाश, धनवार थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.