Move to Jagran APP

Gangs of wasseypur: वाहन चेकिंग के दाैरान पकड़ा गया शूटर शेरू खान, गैंगस्टर फहीम के लिए करता काम

जोड़ापोखर थाना की पुलिस रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दाैरान एक स्कॉर्पियो पहुंचा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। स्कॉर्पियो पर गैंगस्टर फहीम खान का शूटर शेरू खान सवार था।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:38 PM (IST)
Gangs of wasseypur: वाहन चेकिंग के दाैरान पकड़ा गया शूटर शेरू खान, गैंगस्टर फहीम के लिए करता काम
धनबाद के वासेपुर का शूटर शेरू खान ( फाइल फोटो)।

धनबाद/ जामाडोबा, जेएनएन। जमशेदपुर के घाघीडील जेल में बंद वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के शार्प शूटर शेरू खान को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनबाद के जोड़ापोखर थाना की पुलिस रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान एक काले रंग का स्कॉर्पियो पहुंचा। वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। स्कॉर्पियो पर गैंगस्टर फहीम खान का शार्प शूटर शेरू खान सवार था। पुलिस ने दबोच लिया। जोड़ाफाटक पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसकी मंशा क्या थी? वह कहां जा रहा था? क्या किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था ?

loksabha election banner

जमशेदपुर में शेरू पर कई मामले दर्ज

जोड़ापोखर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्कार्पियो पर सवार फहीम खान के शार्प शूटर शेरू खान को जोड़ापोखर थाना के अधिकारी सुमन कुमार सिंह ने धर दबोचा है। शेरू खान पर जमशेदपुर में टेल्को में दंगा भड़काने का आरोपी हैं। पूर्व में धनबाद जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

हैं। जिसमें बरवाअड्डा में एक व्यापारी की हत्या का मामला भी शामिल है।

जमशेदपुर पुलिस से किया गया संपर्क

जोड़ापोखर थाना की पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से सम्पर्क किया गया है। जल्द ही जमशेदपुर की पुलिस जोड़ापोखर थान पहुंच कर शेरू खान से पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ बोल नहीं रही है। इसके पीछे पुलिस की रणनीति बताई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.