Move to Jagran APP

गैंगस्टर फहीम खान ने Wasseypur की कीमती जमीन का कानूनी अधिकार पत्नी को साैंपा, लोग पता लगा रहे अंदर की वजह

वकील एसके मित्तल ने पॉावर ऑफ एटॉर्नी से संबंधित कागजात तैयार रखे थे। फहीम के इस निर्णय से के पीछे की वजह क्या है? उसने बेटे के बदले पत्नी ने नाम पावर ऑफ एटॉर्नी क्यों किया? वासेपुर के लोग पता लगाने में जुट गए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 12:05 PM (IST)
गैंगस्टर फहीम खान ने Wasseypur की कीमती जमीन का कानूनी अधिकार पत्नी को साैंपा, लोग पता लगा रहे अंदर की वजह
घाघीडीह जेल से जमशेदपुर रजिस्ट्री ऑफिस जाता हुआ गैंगस्टर फहीम खान।

धनबाद, जेएनएन। सजायाफ्ता वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान ने वासेपुर स्थित अपनी जमीन का पाॅवर ऑफ एटर्नी पत्नी रिजवाना परवीन को सौंपा दिया है। उसे शनिवार को घाघीडीह जेल से पुलिस सुरक्षा में दिन के 11.50 बजे जमशेदपुर अवर निबंधन कार्यालय ले जाया गया। वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पुलिस ने भीड़ को हटा दिया था। वकील एसके मित्तल ने पॉावर ऑफ एटॉर्नी से संबंधित कागजात तैयार रखे थे। फहीम के इस निर्णय से के पीछे की वजह क्या है? उसने बेटे के बदले पत्नी ने नाम पावर ऑफ एटॉर्नी क्यों किया? वासेपुर के लोग पता लगाने में जुट गए हैं।

loksabha election banner

घाघीडीह जेल में काट रहा सजा

वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में सजा काट रहा है। धनबाद कोर्ट की अनुमति से उसने अपनी संपति का कानूनी अधिकार पत्नी को साैंपा। पुलिस के आग्रह पर निबंधन कार्यालय ने कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी करा दी गईं। दोपहर करीब 1 बजे फहीम को लेकर पुलिस जेल चली गई। फहीम की पत्नी रिजवाना ने धनबाद की अदालत में जमीन की पॉवर ऑफ एटॉर्नी अपने नाम करने से संबंधित अावेदन दिया था। अदालत के आदेश पर फहीम को जेल से जमशेदपुर अवर निबंधन कार्यालय ले जाकर कागजी कार्रवाई पूरी की गई। फहीम ने पत्नी को धनबाद अंचल के मटकुरिया स्थित 13.30  डिसमिल (करीब आठ कट्‌ठा) जमीन की पॉवर ऑफ एटॉर्नी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.