Move to Jagran APP

Jharkhand: वाराणसी की साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म पर गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा-गुंडों को पाल रही सरकार

Misdeed with Varanasi Sadhvi दुष्कर्म करने पर उतारू बदमाशों से साध्वी ने बचाव में कहा-मैं मां समान हूं। इसके बाद भी दुष्कर्मी नहीं माने। वे मनमानी करते रहे।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 08:53 AM (IST)
Jharkhand: वाराणसी की साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म पर गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा-गुंडों को पाल रही सरकार
Jharkhand: वाराणसी की साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म पर गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा-गुंडों को पाल रही सरकार

गोड्डा, जेएनएन। Gang Misdeed with Sadhvi लॉकडाउन के दाैरान गोड्डा में फंसी वाराणसी की साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना के बाद हिन्दू समाज आक्रोशित है। तेलंगाना और यूपी की तरह दुष्कर्मियों को सजा देने की मांग उठ रही है। दूसरी तरफ गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने घटना के लिए झारखंड की दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही विधि व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला है। कहा है-जब सरकार गुडों को पालने लगती है तो इसी तरह की घटनाएं घटती हैं। 

loksabha election banner

फरवरी माह में वाराणसी से आई थीं साध्वी 

गोड्डा में मुफस्सिल थाना के पथवारा-कठौन के महर्षि मेंही आश्रम में सोमवार की रात साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साध्वी फरवरी माह में वाराणसी से आई थी। मार्च में लॉकडाउन के बाद आश्रम में ही फंस गई थी। वह मूल रुप से बोकारो की रहने वाली है। शिकायत मिली तो तत्परता दिखाते हुए गोड्डा पुलिस ने पथवारा गांव से एक आरोपित दीपक राणा को गिरफ्तार किया। तीन आरोपित फरार है। दीपक राणा का आपराधिक इतिहास रहा है। साध्वी की चिकित्सकीय जांच कराई गई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

मैं मां समान होने की दुहाई देती रही वे मनामी करते रहे 

महर्षि मेंही आश्रम में सोमवार की रात सत्संग चल रहा था जो साढ़े 11 बजे समाप्त हुआ। इसमें साध्वी ने प्रवचन दिया। सत्संग की समाप्ति के बाद सारे लोग चले गए। सिर्फ चार लोग आश्रम में रह गए। इनमें तीन महिलाएं थी और एक पुरुष। रात दो बजे के करीब एक बदमाश दीवार फांद कर अंदर आया  और आश्रम के भीतर प्रवेश का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद दीपक राणा, आशीष राणा समेत चार बदमाश आश्रम के भीतर गए। आश्रम में उस समय संचालक पंकज के अलावा तीन साध्वी सो रही थी। बदमाशों ने तीन लोगों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पहले तल पर सो रही साध्वी के साथ दुराचार किया। दुष्कर्म करने पर उतारू बदमाशों से साध्वी ने बचाव में कहा-मैं मां समान हूं। इसके बाद भी दुष्कर्मी नहीं माने। 

चार अपराधियों में दो ने किया दुष्कर्म 

मुफस्सिल थाना पुलिस को सुबह आठ बजे साध्वी से दुष्कर्म की सूचना मिली। गोड्डा एसपी वाई एस रमेश ने आश्रम में जाकर पीडि़ता समेत और लोगों का बयान कलमबंद किया। साध्वी ने बताया कि वह बोकारो की रहने वाली है। फरवरी से गोड्डा के इस आश्रम में रह रही थी। साध्वी ने पुलिस से शिकायत की है कि दीपक और आशीष राणा ने दुष्कर्म किया था जबकि और दो अज्ञात लोगों ने पाप कर्म में उनका सहयोग किया। इसके बाद पीडि़ता की गोड्डा सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई। 

' सूरज अस्त व झारखंड मस्त' होगा तो इसी तरह लूटी जाएगी आबरू

गोड्डा के मेंही आश्रम में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए हेमंत सरकार पर हमला बोला। ट्वीट किया, गोड्डा के महर्षि मेंही आश्रम की साध्वी के साथ अपराधी दीपक राणा ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हेमंत सोरेन और प्रभारी डीजीपी को मेरे ऊपर केस कराने और कोर्ट जाने से फुर्सत नहीं है। सोशल मीडिया पर हेमंत सरकार की खिंचाई के बाद दूरभाष पर उन्होंने कहा कि सरकार गुंडों को पालने लगे तो यही सब होगा। सूरज अस्त और झारखंड मस्त होगा तो इसी तरह महिलाओं की आबरू लूटी जाती रहेगी।

निशिकांत दुबे ने कहा कि किसी प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब सीएम ने किसी सांसद पर खुद दो केस किया है। प्रभारी डीजीपी एम वी राम के दो काम हैं, अपनी कुर्सी बचाना और मुझ पर केस कराना। डीजीपी ने उन पर केस कराने के साथ पांच फीसद भी जनता का ध्यान दिया होता तो इस तरह का कांड नहीं होता। कहा, सरकार मौन है। किसी ईसाई या मुस्लिम धर्मगुरु के साथ यही होता तो अभी तक पूरे झारखंड में हाय तौबा मच जाती। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि दीपक राणा जेल में था। कुछ दिन पहले उसे जमानत मिली है। उसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों का संरक्षण हासिल है। 

आश्रम में साध्वी से दुष्कर्म हुआ है।  मुख्य आरोपित दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता ने आशीष राणा नामक एक और युवक की संलिप्तता की बात कही है। मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। 

-वाईएस रमेश, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.