Move to Jagran APP

Chamoli Tragedy: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण में शहीद हुए दुमका के 4 मजदूर, चमोली प्रशासन से साधा गया संपर्क

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के नजदक ग्लेशियर टूटने से झारखंड के 11 मजदूरों की माैत हो गई है। इनमें दुमका जिले के चार मजदूर हैं। इन मजदूरों का शव लाने के लिए दुमका जिला प्रशासन ने चमोली जिला प्रशासन से संपर्क साधा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 07:25 AM (IST)
Chamoli Tragedy: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण में शहीद हुए दुमका के 4 मजदूर, चमोली प्रशासन से साधा गया संपर्क
हादसे के बाद बचाव एवं राहत कार्य ( फाइल फोटो)।

दुमका, जेएनएन। उत्तराखंड में एक बार फिर आए प्राकृतिक आपदा में झारखंड के मजदूरों की भी जान गई है। 11 मजदूर मारे गए हैं। इनमें दुमका जिले के चार मजदूर हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद दुमका जिला जिला प्रशासन रेस है। उत्तराखंड के चमोली जिला प्रशासन के साथ दुमका जिला प्रशासन ने संपर्क साधा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में मातम का आलम है। इससे पहले 7 फरवरी, 2021 को चमोली में हुए ग्लेश्यिर ब्रस्ट हादसे में भी झारखंड के कई मजदूरों की माैत हो गई थी। 

loksabha election banner

चमोली जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जानकारी

23 अप्रैल को चमोली में ग्लेश्यिर टूटने से बीआरओ ( Border Road Organisation) में काम कर रहे झारखंड के 11 मजदूरों की माैत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मजदूरों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की सूची भी ट्वीट कर सार्वजनिक की है।

बर्फीले तूफान की चपेट में आकर मजदूरों की गई जान

भारत-चीन सीमा पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। यह काम बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेश ( BRO) की तरफ से किया जा रहा है। यहां एक कैंप बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। यह घटना चीन की सीमा से सटे जोशीमठ सेक्टर के सुमना इलाके में हुई। 7 फरवरी को भी चमोली में ग्लेश्यिर फटने की वजह से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई थी। 60 से ज्यादा शव बरामद किए गए थे। सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हुए थे। इनमें झारखंड के भी मजदूर हताहत हुए थे।

दुमका के हताहत मजदूर

तारनी सिंह (पिता - देव नारायण सिंह) - पहाड़डीह गांव, जरमुंडी, दुमका

मनोज थांडर (पिता - एइला थांडर) - जलवे गांव, रामगढ़, दुमका

रोहित सिंह (पिता - रोबिन सिंह) - पहाड़डीह गांव, जरमुंडी, दुमका

राहुल कुमार (पिता - गोवर्धन कुंवर) - कांजो गांव, रामगढ़, दुमका

चमोली में ग्लेशियर फटने से दुमका के चार मजदूरों की मृत्यु की सूचना है। दुमका जिला प्रशासन ने चमोली जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

-राजेश्वरी बी, उपायुक्त, दुमका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.