Move to Jagran APP

Daring Criminals: परियोजना से चार सौ लीटर डीजल लूटकर पिस्टल लहराते भागे अपराधी

धनसार कोलियरी के विश्वकर्मा परियोजना फेस में शुक्रवार की रात पिस्टल से लैस डीजल लुटेरों ने धावा बोला। परियोजना के पास जमकर उत्पात मचाया। पास खड़ी मशीनों से डीजल लूटने के लिए अवैध हथियार चमकाकर कर्मियों के बीच दहशत पैदा कर दिया। इसके बाद

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 03:22 PM (IST)
Daring Criminals: परियोजना से चार सौ लीटर डीजल  लूटकर पिस्टल लहराते भागे अपराधी
धनसार कोलियरी के विश्वकर्मा परियोजना फेस में शुक्रवार की रात पिस्टल से लैस डीजल लुटेरों ने धावा बोला।

जासं, झरिया :  धनसार कोलियरी के विश्वकर्मा परियोजना फेस में शुक्रवार की रात पिस्टल से लैस डीजल लुटेरों  ने धावा बोला। परियोजना  के पास जमकर उत्पात मचाया। पास खड़ी मशीनों से डीजल लूटने  के लिए अवैध हथियार चमकाकर कर्मियों के बीच दहशत पैदा कर दिया। इसके बाद लुटेरे परियोजना फेस से उत्पादन में लगी मशीनों से करीब चार सौ लीटर डीजल लूट लिए। लूटे डीजल को फेस से कुछ दूर खड़ा कर रखे अपने चार पहिया वाहन  में लाद कर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों के कुछ सहयोगी डीजल  को परियोजना से निकलने के लिए  पिस्टल भी लहराये।

loksabha election banner

सूचना  पाकर बीसीसीएल के आंतरिक सुरक्षा कर्मी परियोजना के पास पहुंचे। लुटेरों  का पीछा करना चाहा। लेकिन तब तक लुटेरे वाहन पर डीजल लाद कर भाग गए थे। इस दौरान गौशाला मोड़ के समीप लुटेरों  का चार पहिया वाहन जाम में फंस गया। झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पर खड़े कुछ लोगों की नजर लुटेरों  के वाहन पर पड़ी। लुटेरे जाम में वाहनों की कतार के बीच से अपने वाहन को आनन-फानन में निकालकर फरार हो गए।

गौरतलब है कि विश्वकर्मा परियोजना डीजल चोरों का चारागाह बन गया है। आये दिन हथियार से लैस  लुटेरे  परियोजना में धावा बोलकर सैकडों लीटर  डीजल लूटकर भाग जाते हैं। इससे परियोजना के कर्मियों में दहशत है। शुक्रवार की रात पहली बार डीजल लुटेरों ने चार पहिया वाहन का प्रयोग डीजल लूटने  के लिए  किया।

प्रबंधक रानू रंजन का कहना है कि परियोजना फेस का रास्ता अति दुर्गम है। लुटेरों का दल वहां से कैसे डीजल लूटकर निकल गया। यह आश्चर्य की बात है। छानबीन में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.