Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत के बेबाक बोल, कहा- कांग्रेस प्रत्याशी का यह अंतिम चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बेबाकी से बोलते हुए कहा कि घनबाद के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक का यह आखिरी चुनाव है। इसके बाद वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 08:09 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत के बेबाक बोल, कहा- कांग्रेस प्रत्याशी का यह अंतिम चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत के बेबाक बोल, कहा- कांग्रेस प्रत्याशी का यह अंतिम चुनाव

धनबाद,  जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बेबाकी से बोलते हुए कहा कि घनबाद के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक का यह आखिरी चुनाव है। इसके बाद वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस नेता सुबोधकांत शुक्रवार को सरायढेला के एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर वार किया।

loksabha election banner

सुबोधकांत सहाय ने कहा बाघमारा-झरिया में दबंगों के खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है। दोनों जगह माफिया राज हैं और इन माफिया चोरों के असल सरदार अमित शाह हैं। उनका इशारा झरिया के 'सिंह मैंशन' और बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक ढुलू महतो पर था। सुबोधकांत ने चुनाव आयोग से मांग किया कि झरिया-बाघमारा के सौ फीसदी बूथों को संवेदनशील घोषित करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेरोजगारी-पलायन पर एक शब्द तक नहीं कहा

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर भी तंज सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धनबाद में सभा में बेरोजगारी एवं पलायन के मुद्दों पर एक शब्द तक नहीं कहा। कोल इंडस्ट्री का निजीकरण कर पूंजीपतियों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की आर्थिक, सामाजिक व्यवस्था चरमरा गई है। इसी के खिलाफ हमारी लड़ाई है।

भाजपा के '65 पार' के नारे की जगह अब 'रघुवर पार' का नारा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने धनबाज, झरिया और बाघमारा सीट जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में जो चुनाव हुए उसमें कांग्रेस गठबंधन आगे है। जनता ने भाजपा के '65 पार' के नारे की जगह अब 'रघुवर पार' का नारे दिया है। मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.