Move to Jagran APP

BJP MLA Anant Ojha से मिल पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने ढाढस बंधाया, साहिबगंज सर्किट हाउस में हेमलाल से की गुफ्तगू

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को साहिबगंज पहुंचे। वे यहां राजमहल के विधायक अनंत ओझा की मां के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। विधायक और उनके परिजनों से मिलने के बाद ट्रेन पकड़ रांची के लिए रवाना हो गए।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:09 PM (IST)
BJP MLA Anant Ojha से मिल पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने ढाढस बंधाया, साहिबगंज सर्किट हाउस में हेमलाल से की गुफ्तगू
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विधायक अनंत ओझा।

साहिबगंज, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार की शाम साहिबगंज पहुंचे। यहां के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा के घर पहुंचकर उनको सांत्वना दी। वहां से वे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचे जहां पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां सूबे के पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमलाल मुर्मू से भी उनकी मुलाकात हुई।  इसके बाद वनांचल एक्सप्रेस से वे रांची रवाना हो गए। मरांडी करीब शाम तीन बजे वे सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। इसके बाद सीधे सोभनपुर भट्टा स्थित अनंत ओझा के आवास पर पहुंचे। बाबूलाल मरांडी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। करीब 20 मिनट तक वहां रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदरस यादव, गणेश तिवारी, रामानंद साह, श्रीनिवास यादव, धर्मेंद्र ठाकुर, सुनील सिंह, सुनील टाइगर, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

भाजपा विधायक अनंत ओझा की माता शैल देवी का निधन तीन जनवरी को हो गया था। निधन की खबर सुनकर भाजपा के पदाधिकारियों एवं सांसद व विधायक लगातार उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। इसके पूर्व पीरपैंती विधायक ललन पासवान, राजमहल सांसद विजय हांसदा व चतरा सांसद सुनील सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा व आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, महामंत्री मनीष दुबे, रूपेश सिन्हा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद शर्मा आदि नेता उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना जता चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.