Move to Jagran APP

जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने परिजनों से की वीडियो संवाद, कहा- कोरोना काल में झरिया का रखे विशेष ख्याल Dhanbad News

जेल प्रशासन ने पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह की उनके परिजनों से घर बैठे ही वीडियो संवाद कराया। इस दौरान वे घर परिवार से अधिक झरिया के लोगों को लेकर चिंतित दिखें।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:33 PM (IST)
जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने परिजनों से की वीडियो संवाद, कहा- कोरोना काल में झरिया का रखे विशेष ख्याल Dhanbad News
जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने परिजनों से की वीडियो संवाद, कहा- कोरोना काल में झरिया का रखे विशेष ख्याल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। राज्य सरकार की अनुमति के बाद धनबाद जेल प्रशासन ने पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह की उनके परिजनों से घर बैठे ही वीडियो संवाद कराया। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पहले ही पूर्व भाजपा विधायक के परिजन को सूचना दी गई थी। बुधवार को दिन में 12:00 से 1:00 बजे के बीच सिंह मेंशन से यह संवाद स्थापित किया गया। संजीव ने सबसे पहले अपनी मां व पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह बात की और सभी का हाल जाना। इस दौरान मां कुंती काफी भावुक दिखीं।

loksabha election banner

इसके बाद संजीव सिंह ने पत्नी रागिनी सिंह से बात की और झरिया की समस्याओं से अवगत हुए। रागिनी ने बताया कि चुनाव में नॉमिनेशन करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। वैसे, तीन साल की जेल के दौरान यह दूसरी मुलाकात है। घर परिवार से अधिक वे झरिया के लोगों को लेकर चिंतित दिखें। संजीव सिंह ने कहा कि मुझे अखबार के माध्यम से झरिया में हो रहे काम की सूचना मिल रही है, लेकिन वहां और काम करने की जरूरत है। कोरोना महामारी के काल में इस बात का ध्यान रहे कि झरिया के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

इसपर रागिनी सिंह ने उन्हें हाल के दिनों में किए गए कई कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि झरिया के लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। करोनो महामारी के दौरान जो भी सुविधाएं लोगों को चाहिए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही यह भी कोशिश की जा रही है कि ये सुविधाएं हर लोग तक पहुंचे। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि झरिया के लोगों को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए उसमें कटौती न हो, यह ध्यान रखें। 

कोरोना काल में संजीव को परिवार के साथ रहने की रखी मांग : रागिनी सिंह ने राज्य सरकार से मांग की कि कोरोना महामारी के समय संजीव सिंह को परिजनों के साथ रहने की अनुमति दी जाए, ताकि इससे परिजनों और उन्हें भी हौसला मिले। उन्होंने राज्य सरकार व जेल प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने जेल में बंद संजीव सिंह से परिजनों की वीडियो संवाद कराया। इस दौरान अवधेश राय, महंत पांडे, रूपेश सिंह भी मौजूद थे। इनसे पूर्व झरिया विधायक ने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.