Move to Jagran APP

पूर्व सांसद राजकिशोर महतो आईसीयू में, समर्थक चिंतित Dhanbad News

पूर्व सांसद के सहयोगी एवं आजसू के केंद्रीय सदस्य हलधर महतो ने बताया कि 79 वर्षीय राजकिशोर महतो को बेचैनी महसूस होने के बाद केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:15 AM (IST)
पूर्व सांसद राजकिशोर महतो आईसीयू में, समर्थक चिंतित Dhanbad News
गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो का सेंट्रल अस्पताल में इलाज चल रहा (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। पूर्व सांसद व आजसू नेता राजकिशोर महतो की स्थिति में सुधार है। वह केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। महतो को सांस लेने में तकलीफ के बाद मंगलवार को भर्ती कराया गया था। उन्हें गैस की भी समस्या थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से समर्थक चिंचित हैं।

prime article banner

पूर्व सांसद के सहयोगी एवं आजसू के केंद्रीय सदस्य हलधर महतो ने बताया कि 79 वर्षीय राजकिशोर महतो को बेचैनी महसूस होने के बाद केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार है। हालांकि डॉक्टरों ने अभी आराम करने की सलाह दी है। लिहाजा वह एक-दो दिन और केंद्रीय अस्पताल में रह सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2014 से 2019 तक टुंडी विधायक रहे राजकिशोर महतो को पिछली बार झामुमो के मथुरा महतो से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद से वह पार्टी से भी नाराज चल रहे थे। पिता बिनोद बिहारी महतो के निधन के बाद राजनीति में आने वाले राजकिशोर एक बार टुंडी लोक सभा क्षेत्र से सांसद व सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भी एक बार विधायक रह चुके हैं। वह झारखंड विधि आयोग के अध्यक्ष का भी पद संभाल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK