Move to Jagran APP

Congress के पूर्व सांसद ने राहुल गांधी के राजनीतिक समझ पर उठाया सवाल, कहा-उनका भाषण महिलाओं को समझ में नहीं आता

पूर्व सांसद ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की कार्य प्रणाली में सुधार की जरूरत का सुझाव दिया है। कांग्रेस जिस प्रकार चल रही है वह ठीक नहीं है। वह स्व. इंदिरा गांधी के समय में विधायक बने थे।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:33 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:33 AM (IST)
Congress के पूर्व सांसद ने राहुल गांधी के राजनीतिक समझ पर उठाया सवाल, कहा-उनका भाषण महिलाओं को समझ में नहीं आता
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी।

धनबाद/ बोकारो, जेएनएन। गोड्डा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने कहा है कि राहुल गांधी के कार्यालय में नॉन पॉलिटिकल लोगों का जमावड़ा लगा है। एमबीए पास लोग उनके सलाहकार हैं। वे हवाई यात्रा की व्यवस्था तो कर सकते हैं, पर राजनीतिक समझ उनमें नहीं है। ऐसे लोगों को सर कहना खराब लगता है। राहुल गांधी का भाषण महिलाओं को समझ में नहीं आता है। बिहार में चुनाव हार का कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। अति आत्मविश्वास बिहार चुनाव में कांग्रेस को ले डूबी। 

loksabha election banner

राहुल को देख लिया, क्या बोला समझ में नहीं आया

पूर्व मंत्री अंसारी ने मंगलवार को बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में हार का कारण अति आत्मविश्वास रहा। गोड्डा संसदीय क्षेत्र से सटी कहलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप सदानंद सिंह के पुत्र चुनाव लड़ रहे थे। हमारे क्षेत्र के लोग भी राहुल गांधी की सभा में पहुंचे थे। सभा से लौटी महिलाओं का कहना था कि राहुल गांधी को देख लिया, लेकिन उन्होंने क्या बोला यह समझ में नहीं आया। इसलिए सुधार की जरूरत है।

पत्र लिखकर कार्यप्रणाली में सुधार का दिया सुझाव

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की कार्य प्रणाली में सुधार की जरूरत का सुझाव दिया है। कांग्रेस जिस प्रकार चल रही है वह ठीक नहीं है। वह स्व. इंदिरा गांधी के समय में विधायक बने थे। अब न तो उन्हें विधायक बनना है और न ही सांसद सदस्य। नई पीढ़ी के लोगों को ही राजनीत करनी है। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी देश चला रहे हैं उस तरह नहीं चलता है। सेक्यूलर पार्टी कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प बन सकती है।

झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह प्रखंड के अध्यक्ष लायक नहीं

फुरकान अंसारी ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह पर निशाना साधा। कहा कि वह शून्य हैैं। उनके अधिकार क्षेत्र में होता तो आरपीएन सिंह को प्रखंड अध्यक्ष भी नहीं बनाता। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को राजनीतिक समझ नहीं है। आइपीएस यदि देश चलाने लगे तो कैसी राजनीति होगी। डॉ. अजय को राजनीतिक समझ नहीं है। इसके बावजूद उन्हें बिहार में सलाहकार बनाकर भेज दिया गया।

ओवैसी राजनीतिक गिद्ध

असदुद्दीन ओवैसी के बारे में कहा कि उन्होंने मुस्लिम बहुल आबादी में सीट जीती है। मुस्लिम को भड़का कर अपनी राजनीति कर रहे हैं। वह जाति के नाम पर राजनीति करने वाले गिद्ध हैं। गैर मुस्लिम क्षेत्र में एक भी सीट जीतकर बताएं तो मानेंगे कि राजनीति करते हैं।

काैन हैं फुरकान अंसारी

फुरकान अंसारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे बिहार विधानसभा के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गोड्डा से कांग्रेस के टिकट पर 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। अंसारी के बेटे इरफान अंसारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे जामताड़ा से विधायक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.