Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: आज अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल भरेंगे जोश

सम्मेलन को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी भी मौजूद रहेंगे। मरांडी चार बजे से पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी क्रमबद्ध बैठक करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:09 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:09 AM (IST)
BJP Dhanbad: आज अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल भरेंगे जोश
भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का महानगर सम्मेलन रविवार को सहजानंद सरस्वती भवन में आयोजित किया गया है। सम्मेलन को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी भी मौजूद रहेंगे। मरांडी चार बजे से पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी क्रमबद्ध बैठक करेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत की भी योजना पार्टी ने बनाई है। महानगर चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, महामंत्री नितिन भट्ट ने शनिवार को तैयारी का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक भी की।

loksabha election banner

अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को सघन जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को इसमें भारी संख्या में भाग लेने को कहा गया है। इस दौरान बताया कि मरांडी 10:30 बजे धनबाद में प्रवेश करेंगे। उनका तेलमच्चो पुल पर स्वागत किया जाएगा। केंदुआ, बैंकमोड़, बेकारबांध में भी मरांडी का स्वागत किया जाएगा। 12 बजे से सम्मेलन की शुरुआत होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री  प्रो. रीता वर्मा, विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह व महानगर प्रभारी अभय सिंह उपस्थित रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.