Move to Jagran APP

Jharkhand Madhupur By-Election 2021: क्या मधुपुर में दोहराया जाएगा तमाड़ का इतिहास ? बाबूलाल मरांडी ने की भविष्यवाणी

मुख्यमंत्री रहते हुए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन तमाड़ विधानसभा का उपचुनाव हार गए थे। राजा पीटर ने शिबू सोरेन को पराजित किया था। इसके बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मधुपुर में तमाड़ का इतिहास दोहराया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 08:21 AM (IST)
Jharkhand Madhupur By-Election 2021: क्या मधुपुर में दोहराया जाएगा तमाड़ का इतिहास ? बाबूलाल मरांडी ने की भविष्यवाणी
मधुपुर में मीडिया से बातचीत करते बाबूलाल मरांडी ( फोटो जागरण)।

मधुपुर (देवघर), जेएनएन। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मधुपुर में तमाड़ विधानसभा का इतिहास दोहराया जाएगा। साल 2006 के अंत में तमाड़ विधानसभा उपचुनाव हुआ था। मुख्यमंत्री रहते हुए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उपचुनाव लड़ा था। वह राजा पीटर जैसे सामान्य व्यक्ति के हाथों चुनाव हार गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

loksabha election banner

भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को मधुपुर में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में मधुपुर की जनता फतह हासिल करेगी। यह सीट भाजपा की झोली में सुनिश्चित रूप से आएगी। प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यकर्ताओं व पब्लिक की भावनाओं को देखते हुए पार्टी ने विचार किया जिस पर केंद्रीय समिति ने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है। कहा कि वह जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह तमाड़ से शिबू सोरेन  मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए थे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उसी तरह मधुपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम होगा और राज्य मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को इस्तीफा देना पड़ेगा। इसके बाद बाबूलाल मरांडी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के रांगा सिरसा गांव के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। 

इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सह देवघर विधायक नारायण दास, भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मधुपुर रेलवे स्टेशन पर  स्वागत किया। वह हावड़ा-दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से यहां उतरे और अपने आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी के घर रांगा सिरसा के लिए रवाना हो गए। राजेंद्र तिवारी के पिता का निधन तीन दिन पूर्व हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.