Move to Jagran APP

बीएमएफसी धनबाद की महिला व पुरूष दोनों टीम चैंपियन

संवाद सहयोगी टुंडी बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ में रविवार को महादेव पूजा समिति क

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:15 PM (IST)
बीएमएफसी धनबाद की महिला व पुरूष दोनों टीम चैंपियन

संवाद सहयोगी, टुंडी : बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ में रविवार को महादेव पूजा समिति की तरफ से 12वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्लैक टाइगर को बीएमएफसी धनबाद ने 1-0 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। महिला फुटबॉल में जोबरदहा को बीएमएफसी धनबाद ने 4-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने मैच का मजा लिया। समापन समारोह में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने महिला विजेता टीम को पांच हजार और पुरूष विजेता टीम को दस हजार नकद पुरस्कार दिया। फूलचंद किस्कु ने महिला व पुरूष उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

loksabha election banner

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में वूमेन आफ द द मैच सुनीता बेसरा और वुमेन आफ द सीरीज संगीता सोरेन रही 7 पुरुष फुटबॉल में मैन आफ द मैच दीपक और मैन आफ द सीरीज विरेंद्र रहे। महिला घड़ा दौड़ में पूजा कुमारी प्रथम, कविता कुमारी द्वितीय व भानूरति देवी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान जीशु मुर्मू व लोगेन मुर्मू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पंचायत स्तर पर एक स्टेडियम बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को खेलने में सुविधा होगी।

मौके पर आयोजक अध्यक्ष परशुराम तुरी, संयोजक लगेन बास्की, कालीपद हेंब्रम, छोटेलाल मुर्मू, विवेकानंद तुरी, राजू हेंब्रम, मंगल मुर्मू, अनिल मुर्मू, नेपाल किस्कू, राजकुमार मुर्मू, मनोज मुर्मू, नंदलाल मुर्मू, जितेंद्र सोरेन, चंदन टुडू, विजय बास्की, अशोक मुर्मू, अजीत मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, जलेश्वर बास्की, पंकज हेंब्रम, अरुण मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, विजय मुर्मू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.