Move to Jagran APP

Dhanbad Club Election: पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 26 को मतदान

उपायुक्त क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। शेष पदाधिकारियों का चुनाव होता है। वरीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 01:11 PM (IST)
Dhanbad Club Election: पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 26 को मतदान
Dhanbad Club Election: पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 26 को मतदान

धनबाद, जेएनएन। धनबाद क्लब के वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर पुरानी कमेटी ने कब्जा जमा लिया है। वर्ष 2019-20 कार्यकाल के लिए इन सीटों पर पुरानी कमेटी के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। संजीव ब्योत्रा लगातार दूसरी बार सचिव बने। इसी तरह योगेंद्र नाथ नरुला वरीय उपाध्यक्ष, नंदलाल अग्रवाल उपाध्यक्ष, विशाल गंडोत्रा संयुक्त सचिव और यमेश त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

धनबाद क्लब के चुनाव की अधिसूचना 21 अप्रैल को जारी हुई थी। रविवार को नामांकन का अंतिम दिन था। धनबाद के उपायुक्त क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसलिए अध्यक्ष को छोड़कर शेष पदाधिकारियों का चुनाव होता है। वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन आया, जिससे संजीव ब्योत्रा, नंदलाल अग्रवाल समेत यमेश त्रिवेदी 2019-20 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। ऐसा पहली बार हुआ है कि टॉप के पांच पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पांच सीट के लिए छह नामांकन हुए। कार्यकारिणी सदस्य में दीपक अग्रवाल, मनोज खेमका, नितिन जैन, ऋषभ गुटगुटिया, ऋतिक दुदानी और वरुण अग्रवाल ने नामांकन डाला है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और 22 को नामांकन की वापसी की अंतिम तिथि है। 26 मई को चुनाव से कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.