सर्दियों में संजीवनी है अमरूद, जानें-इसके खाने के पांच प्रमुख फायदे
आरोग्य भारती झारखंड के प्रांत सचिव जय प्रकाश नारायण सिंह बताते हैं कि अमरूद विटामिन सी लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें केले के बराबर मात्रा में पोटैशियम होता है। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। आजकल जब सर्दी अपने शिखर पर है, हमें अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की सख्त जरुरत होती है। सर्दियां आते ही बाजार और सबके घरों आ जाते हैं अमरूद। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि गुणों में भी काफी फायदेमंद है। आरोग्य भारती झारखंड के प्रांत सचिव जय प्रकाश नारायण सिंह बताते हैं कि अमरूद विटामिन सी, लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें केले के बराबर मात्रा में पोटैशियम होता है। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। धनबाद के बाजार में अमरूद खूब दिख रहा है, बस जरूरत है खरीद कर खाने की।
आइये जानते हैं अमरूद के फायदे
- कैंसर का खतरा करे कम : अमरूद में मौजूद लाइकोपिन, क्वरसेटिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर को शरीर में पैदा करने वाले सेल्स को रोकते हैं। लाइकोपिन ब्रेस्ट कैंसर से भी रक्षा करता है। इसीलिए रोजाना एक अमरूद ज़रूर खाएं।
- आंखों की रोशनी बढ़ाए : अमरूद में भी गाजर की ही तरह विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है। इसी के साथ ये आंखों की मसल्स को भी स्ट्रॉंग बनाता है। इसीलिए इसे रोजाना सुबह या फिर शाम के ब्रेक में खाएं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान : प्रेग्नेंट औरतों के लिए अमरूद बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड या विटामिन बी-9 बच्चे के नर्वस सिस्टम को विकसित करने में मदद करता है। इसके साथ ही अमरूद छोटे बच्चों को न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर्स से बचाता है।
- स्ट्रेस करे कम : अमरूद में मौजूद मैग्निशियम शरीर के नर्व्स और मसल्स को आराम पहुंचाता है। दिन भर के भारी वर्कआउट के बाद एक अमरूद खाएं। ऑफिस जाने वाले इसे रोजाना खाएं, इससे ट्रैवल और काम का स्ट्रेस कम करने में काफी मदद मिलती है।
- घटाए वजन : बिना किसी प्रोटीन, विटामिन और फाइबर को अपनी डाइट में कम किए बिना, अमरूद वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना एक अमरूद आपका मेटाबॉलिज़्म को रेगुलेट कर बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाता है। अमरूद में बाकी फलों जैसे केला, सेब, संतरे से कम शुगर होती है।