Move to Jagran APP

बिना मास्क वालों से यातायात पुलिस ने वसूले पांच लाख, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग

धनबाद कोरोना के संक्रमण को रोकने को लेकर मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके बावजूद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। राज्य में कोरोना के बढ़ते दायरे के बाद राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की गई थी। लोग मास्क पहनें इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:09 PM (IST)
बिना मास्क वालों से यातायात पुलिस ने वसूले पांच लाख, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग
बिना मास्क वालों से यातायात पुलिस ने वसूले पांच लाख, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग

जागरण संवाददाता, धनबाद : कोरोना के संक्रमण को रोकने को लेकर मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके बावजूद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। राज्य में कोरोना के बढ़ते दायरे के बाद राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की गई थी। लोग मास्क पहनें, इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन के स्तर से अलग-अलग तरीकों से लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी यहां लोग मास्क पहनने को तैयार नहीं है।

loksabha election banner

पिछले एक सप्ताह से यातायात पुलिस धनबाद की ओर से मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। बीते सप्ताह के दौरान अधिकांश बाइक सवार को यातायात पुलिस ने बिना मास्क के पकड़ा और इनसे जुर्माना वसूल किया। एक सप्ताह में यातायात पुलिस को केवल मास्क चेकिग अभियान से पांच लाख रुपये प्राप्त हुए। नहीं सुधर रहे लोग : पुलिस और प्रशासन की कड़ाई के बाद भी लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण के सामुदायिक फैलाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन सैंकड़ों बाइक सवारों को बिना मास्क के जिला भर में पकड़ा जा रहा है। केवल धनबाद शहर की बात करें तो मिश्रित भवन चौक, श्रमिक चौक, बैंक मोड और स्टील गेट में चलाए जा रहे मास्क चेकिग के दौरान प्रतिदिन 25 से 30 लोग पकड़े जा रहे हैं। कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहनना जरुरी है। लोगों के बचाव के लिए ही यातायात पुलिस की ओर से मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं।

- राजेश यादव, ट्रैफिक डीएसपी धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.