Move to Jagran APP

दो लाख की बरामदगी में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह पर प्राथमिकी, झरिया सीट से भाभी लड़ रही चुनाव Dhanbad News

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के खिलाफ झरिया थाना में लोक प्रतिनियुक्त अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उनके वाहन से रविवार को दो लाख रुपये बरामद हुए थे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 01:56 PM (IST)
दो लाख की बरामदगी में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह पर प्राथमिकी, झरिया सीट से भाभी लड़ रही चुनाव Dhanbad News
दो लाख की बरामदगी में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह पर प्राथमिकी, झरिया सीट से भाभी लड़ रही चुनाव Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के वाहन में चेकिंग के दौरान झरिया में पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये बरामद किये थे। दंडाधिकारी श्यामलाल मांझी के बयान पर मंगलवार को कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के खिलाफ झरिया थाना में लोक प्रतिनियुक्त अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

loksabha election banner

श्यामलाल ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि झरिया थाना के पुअनि प्रभात रंजन पांडेय व पुलिस बल के साथ रविवार को लोदना मोड़ के समीप जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अभिषेक के वाहनों का काफिला वहां पहुंचा। रोककर जांच की गई। इस दौरान उनके एक स्कार्पियो की डिक्की से पांच सौ रुपये के दो लाख नोट जब्त किए गए। कहा कि जांच के दौरान स्कार्पियो से किसी प्रकार का झंडा, बैनर व चुनाव प्रचार सबंधी सामग्री बरामद नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि अभिषेक सिंह के भाई स्व. नीरज सिंह धनबाद के डिप्टी मेयर थे। उनकी हत्या कर दी गई है। नीरज सिंह की पत्नी कांग्रेस के टिकट पर झरिया सीट से चुनाव लड़ रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.