कोल कर्मी उपेंद्र की हत्या के मामले में तिसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News
तिसरा थाना क्षेत्र के गोल्डन पहाड़ी में कोल कर्मी उपेन्द्र कुमार की रहस्यमय परिस्थित में हुई मौत मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने पति के एक दोस्त के खिलाफ हत्या का शक जाहिर कर सोमवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
झरिया, जेएनएन : तिसरा थाना क्षेत्र के गोल्डन पहाड़ी में कोल कर्मी उपेन्द्र कुमार की रहस्यमय परिस्थित में हुई मौत मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने पति के एक दोस्त के खिलाफ हत्या का शक जाहिर कर सोमवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। आज आशा देवी के फर्द बयान के आधार पर पुलिस मृतक उपेंद्र के मित्र और उनके साथ काम करने वाले आरोपित आसाराम जैसवाल को थाना में बुलाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपित से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
आसाराम ने पुलिस को कहा कि हम निर्दोष है। हमें फंसाया जा रहा है। पुलिस मृतक उपेंद्र के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।मोबाइल के कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। कुछ लोग आत्महत्या कह रहे हैं तो परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उपेंद्र के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोग दाह संस्कार के लिए पैतृक गांव अरवल ले जाने की तैयारी में हैं।
आज भी परिवार के लोग पुलिस प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर पिछले गुरुवार को ही ड्यूटी के दौरान उपेन्द्र की तबीयत खराब होने की बात कहीं जा रही है। उपेंद्र के मित्र आसाराम ने बताया कि गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। प्रबंधन ने उसे मेरे साथ जेलगोरा अस्पताल भेजा था। उपेंद्र ने सीने में दर्द होने की बात बताई थी। उस दिन ही उनकी पत्नी आशा को फोन किए थे। कि यहां जल्दी आ जाएं। आसाराम ने यह भी कहा कि उपेन्द्र काफी परेशान रहता था। उपेन्द्र पर कर्ज भी हो गया था। मानसिक रूप से परेशान था। दोस्त के नाते हमने इतना किया। हमें फंसाया जा रहा है। पुलिस निष्पक्ष जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।