Move to Jagran APP

राजगंज को प्रखंड बनाने की हर लड़ाई लड़ेंगे

संवाद सहयोगी राजगंज लुसाडीह में शुक्रवार को जिला किसान मोर्चा की तरफ से सम्मान समारोह क

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 07:09 PM (IST)
राजगंज को प्रखंड बनाने की हर लड़ाई लड़ेंगे

संवाद सहयोगी, राजगंज: लुसाडीह में शुक्रवार को जिला किसान मोर्चा की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय किसानों को सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसानों को मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र दिया गया। वक्ताओं ने राजगंज को प्रखंड बनाने के लिये आंदोलन करने की बात कही। सम्मेलन में ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा राजगंज को प्रखंड बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। स्थानीय मुद्दों पर हमलोगों द्वारा सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी की ओर से प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने को सराहनीय पहल कहा। उन्हें 51 किलो की माला, प्रतीक चिह्न के रूप में हल प्रदान किया गया। जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान के बिना देश का विकास की कल्पना अधूरी है। टुंडी कृषि बहुल क्षेत्र है। किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले, नहीं तो गांव-गांव में आंदोलन किया जाएगा। राज्य सरकार किसान विरोधी है। भ्रम फैलाकर किसान बिल का विरोध करवा रही है। मोर्चा द्वारा जनजागरण अभियान चलाएगी। रणनीति बनाकर बहुत जल्द मैदान में उतरेगी। सभा के पूर्व डोमनपुर मोड़ में ग्रामीण जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जो चालीबंगला, मैराकुल्ही, राजगंज होते हुए सभा स्थल लुसाडीह स्थित आंगनबाड़ी मैदान पहुंचा। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

loksabha election banner

मौके पर कपिल चौधरी, सूरज सोनी, संजीव सिंह, पीयूष तिवारी, दिनेश सिंह, आर के चौधरी, संगीत बास्की, गौतम साव, सुरेश महतो, काशी महतो, विक्रम उपाध्याय, सुनील साव, विक्रम ठाकुर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.