Move to Jagran APP

Cyclone JAWAD: आज से झारखंड में दिखेगा असर, धनबाद में तेज हवा के साथ होगी बारिश; जानें कब तक रहेगा असर

Cyclone JAWAD झारखंड के जमशेदपुर और आसपास के हिस्से में भी तूफान भारी बारिश करा सकता है। धनबाद तूफान के मध्यम प्रभाव वाले हिस्से में पड़ रहा है। इस वजह से यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। तबाही मचाने जैसी परिस्थिति धनबाद में नहीं रहेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 07:29 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 07:44 AM (IST)
Cyclone JAWAD: आज से झारखंड में दिखेगा असर, धनबाद में तेज हवा के साथ होगी बारिश; जानें कब तक रहेगा असर
सागर में उठा चक्रवाती तूफान जवाद ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन में बदल कर ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने लगा है। शुक्रवार तक इसके चक्रवात में तब्दील होने का अनुमान है। चक्रवात में बदलने के बाद चार दिसंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में पहुंचेगा। इससे इन दोनों राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल के तटीय इलाके वाले लगभग 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड भी इस समुद्री तूफान से प्रभावित होगा। शुक्रवार से तूफान के बादल आने लगेंगे। इसके मद्देनजर रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद कर दिया है। इन ट्रेनों में ओडिशा और आंध्र प्रदेश से रांची, धनबाद, जमशेदपुर होते हुए नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। 

loksabha election banner

छह दिसंबर तक रहेगा चक्रवात का असर

धनबाद की बात करें तो धनबाद में भी शुक्रवार से चक्रवात के बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हालांकि बारिश की संभावना शुक्रवार को नहीं है। धनबाद में बारिश शनिवार दोपहर बाद या शाम से शुरू होने की संभावना है। रविवार को पूरे दिन थम-थम कर बारिश होती रहेगी। 6 दिसंबर की सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दोपहर बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं भी चलेंगी। लगातार होने वाली बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव का खतरा भी बढ़ सकता है।

झारखंड के जमशेदपुर के आसपास दिखेगा ज्यादा असर

मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव के अनुसार चक्रवात का ज्यादा प्रभाव ओडिशा और बंगाल में दिखेगा। झारखंड के जमशेदपुर और आसपास के हिस्से में भी तूफान भारी बारिश करा सकता है। धनबाद तूफान के मध्यम प्रभाव वाले हिस्से में पड़ रहा है। इस वजह से यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। तबाही मचाने जैसी परिस्थिति धनबाद में नहीं रहेगी।

बारिश थमते ही आएगी कड़ाके की ठंड 8 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

6 दिसंबर तक बारिश के बाद 7 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले पखवाड़े तक मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक तीन से नौ दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहेगा ।10 से 16 दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 22 से 30 के बीच रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ेगी। अभी बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में 14 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 17 से 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे रात में ठंड कम रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.