Move to Jagran APP

Events in Dhanbad Today: आज हो रही आंवले के पेड़ की पूजा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

Events in Dhanbad Today on 5th November 2019 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। आज मंगलवार को अक्षय नवमी है। इसे आवंला नवमी भी कहा जाता है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 07:21 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 07:21 AM (IST)
Events in Dhanbad Today: आज हो रही आंवले के पेड़ की पूजा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today: आज हो रही आंवले के पेड़ की पूजा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad tody. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। आज मंगलवार को अक्षय नवमी है। इसे आवंला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पका कर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाता है। दरअसल, अक्षय नवमी पर्व का आंवले के पेड़ से संबंध है। इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध किया था और ऐसी मान्यता है कि धर्म की स्थापना भी की थी। आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी पर धनबाद में जगह-जगह आंवला पूजन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

loksabha election banner
  • आइए, 5 नवंबर, 2019, मंगलवार को धनबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर डालते हैंः-
  1. कतरास गंगा गौशाला में शताब्दी महोत्सव पर भागवत कथा, 3 बजे से
  2. कतरास गंगा गौशाला में शताब्दी महोत्सव को लेकर दिव्य रासलीला का आयोजन, शाम 7 बजे से
  3. आंवला पूजा का आयोजन, बैंक मोड़ विवेकानंद सामुदायिक भवन, सुबह दस बजे
  4. जागरण प्रणाम
  5. गंगा गोशाला कतरास परिसर में शताब्दी गोपाष्टमी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा, सुबह आठ बजे सूर्य मंदिर से
  6. स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्करजी का प्रवचन अपराहन 3 बजे, श्रीधाम वृंदावन मंडली की रासलीला, संध्या 7 बजे
  7. नावागढ़ काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा, सुबह 11 बजे
  8. कतरास मोड़ आइएसएल परिसर में उड़ान हौसलों की संस्था का दीपावली मिलन समारोह, शाम चार बजे से
  9. जगधात्री पूजा का आयोजन, हीरापुर में 10 बजे से
  10. बीबीएम कोयलांचल विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव  समय 9 बजे, एसएसएलएनटी कॉलेज
  11. बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्त दाता संगठनों का सम्मान समारोह, पीएमसीएच कांफ्रेंस हॉल, सुबह 11 बजे
  12. राम कृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में जगधातृ पूजा व भोग वितरण, दोपहर 12 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.