Move to Jagran APP

Events in Dhanbad Today: आज धनतेरस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

Events in Dhanbad Today on 25th october 2019 धनबाद में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। खरीदारी के लिए दोपहर बाद 3.45 बजे तक शुभ मुहर्त है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:03 AM (IST)
Events in Dhanbad Today: आज धनतेरस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today: आज धनतेरस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। आज धनतेरस है। पूरे देश की तरह धनबाद में भी धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। आज लोग बर्तन और सोना-चांदी से बनी चीजें खरीदते हैं। खरीदारी के लिए दोपहर बाद 3.45 बजे तक शुभ मुहर्त है। धनतेरस के दिन खरीदारी शुभ माना जाता है। खरीदी गई चीजों की पूजा दिवाली के दिन की जाती है। आज भगवान धनवंतरि के साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाएगी।

loksabha election banner
  • आइए, 25 अक्टूबर, 2019 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों को जानते हैंः- Events in Dhanbad Today
  1. संविदा पर बहाल टैक्स कलेक्टरों के साथ नगर आयुक्त की बैठक, नगर निगम कार्यालय में, सुबह 11:30 बजे
  2. वासेपुर बाइपास रोड के पास कब्रिस्तान सौंदर्यीकरण का उद्घाटन, सुबह साढ़े 11 बजे
  3. पुलिस लाइन में कांफ्रेंस भवन का शिलान्यास, दोपहर 1:30 बजे
  4. वार्ड 25 में तेलीपाड़ा विवाह मंडप निर्माण का शिलान्यास, 2:15 बजे
  5. तेलीपाड़ा श्मशान घाट सौंदर्यीकरण का उद्घाटन, दोपहर 3:30 बजे
  6. एट 9 रेस्त्रां एवं बार का उद्घाटन सिटी सेंटर के लोअर ग्राउंड फ्लोर में, दोपहर 12 बजे
  7. रोटरी क्लब की ओर से जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम, सुबह 11:30 बजे
  8. मटकुरिया सनराइज कांपलेक्स में एक्साइड केयर शोरूम का उद्घाटन, दिन में 12:30 बजे से
  9. इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2019 के आयोजन को लेकर सिंफर में कार्यक्रम, सिंफर कंफ्रेंस हॉल, शाम चार बजे
  10. स्वदेशी स्वास्थ्य वनौषधि वाटिका केंद्र स्टेशन रोड भागा में धनवंतरी जयंती, सुबह 10.30 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.