Events in Dhanbad Today: आज झरिया में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today on 22th october 2019 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बाघमारा प्रखंड कार्यालय में रोजगार मेला सुबह 11 बजे। धनबाद रेल मंडल की ओर से विजिलेंस सेमिनार।
By MritunjayEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:22 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 07:22 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad Today on 22th october 2019 भाजपा की ओर से मंगलवार को झरिया में 11 बजे से लाभार्थी सम्मेलन रखा गया है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारी की योजनाओं से लाभान्वितों से फीडबैक लिया जाएगा। यह पता लगाया जाएगा कि योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में कितना बदलाव आया है।
- आइए, 22 अक्टूबर को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों (Events in Dhanbad Toda) को जानते हैंः-
- आजसू की ओर से बूथ प्रभारियों का प्रशिक्षण सह सम्मेलन, गोविंदपुर इडेन पब्लिक स्कूल, दोपहर दो बजे
- जदयू की आमसभा गोविंदपुर स्थित माडा मैदान में सुबह 11 बजे
- जदयू की आमसभा तोपचांची के हटिया मैदान में दोपहर दो बजे
- भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन झरिया में सुबह 11 बजे से
- नियोजनालय में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बैठक, दस बजे से
- एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी ऑप्थलमोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया की बैठक, नव ज्योति नेत्रालय, जोड़ा फाटक, चार बजे से
- राजगंज के बगदाहा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आजसू के बूथ प्रभारियों का प्रशिक्षण सुबह 11 बजे
- राजस्थानी समाज भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 11 बजे
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बाघमारा प्रखंड कार्यालय में रोजगार मेला सुबह 11 बजे
- धनबाद रेल मंडल की ओर से विजिलेंस सेमिनार का आयोजन, स्टेशन रोड रेलवे सभागार, सुबह 11 बजे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें