Events in Dhanbad Toady: सिद्धि विनायक में ब्राइडल रनवे प्रदर्शनी का होगा आगाज, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Toady धनबाद की चार लड़कियां पहली बार ब्राइडल रनवे प्रदर्शनी लगा रही हैं। एक छत के नीचे वेडिंग इवेंट मैनेजमेंट फोटोग्राफी कैटरिंग आदि की जानकारी मिलेगी।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद की चार लड़कियां अपने शहर में पहली बार ब्राइडल रनवे प्रदर्शनी लगाने जा रही हैं। एक छत के नीचे वेडिंग इवेंट मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, कैटरिंग, ज्वेलरी, शादी कार्ड और कपड़ों की जानकारी मिलेगी। श्रेया तुलस्यान, स्मृति चौधरी, हर्षिता अग्रवाल व मधु अग्रवाल ने मिलकर मंगलवार से धनसार के सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय ब्राइडल रनवे प्रदर्शनी लगा रही हैं।
स्मृति, श्रेया व मधु ने बताया कि एग्जीविशन में 30 स्टॉल होंगे जिसमें मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, कैटरर, ज्वेलरी, शादी कार्ड, शादी के कपड़ों के स्टॉल होंगे। एसएसपी किशोर कौशल और डॉ. आस्था रमन संयुक्त रूप 11 बजे प्रर्दशनी का उद्घाटन करेंगे। आइए, एक नजर डालते हैं आज धनबाद शहर में होने वाली प्रमुख गतिविधियों पर।
Events in Dhanbad Today on 21 september 2019
- राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी का रक्त दान शिविर, सीएमपीएफ ऑफिस, सुबह 11 बजे
- बीबीएमकेयू में बीएड में एडमिशन को लेकर बैठक, विवि सभागार दोपहर 12 बजे