Events in Dhanbad Today: आज बैंक मोड़ में मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार सुबह आठ बजे तेलीपाड़ा काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुचेंगे। वहां से लौटकर वे परिसदन पहुचेंगे। वहां से 10 बजे जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।
धनबाद, जेएनएन। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद में हैं। गुरुवार को वे धनबाद, बाघमारा और टुंडी विधानसभा क्षेत्र का जोहार रथ पर सवार होकर भ्रमण करेंगे। इस दाैरान सुबह से शाम तक वह विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार सुबह आठ बजे तेलीपाड़ा काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुचेंगे। वहां से लौटकर वे परिसदन पहुचेंगे। वहां से 10 बजे जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा उनका श्रमिक चौक पर स्वागत किया जाएगा। बैंकमोड़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। मटकुरिया में भी स्थानीय मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे गोधर मैदान पहुचेंगे जहां 10.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करकेंद, पुटकी व चिरूडीह होते हुए बाघमारा के माथाटांड़ के लिए विदा हो जाएंगे। सीएम दोपहर ढाई बजे टुंडी विधानसभा क्षेत्र के राजगंज पहुचेंगे जहां जनसभा को संबोधित कर रांची के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर जाएंगे।
आइए, जानते हैं गुरुवार को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों (Events in Dhanbad today) कोः-
- डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवा समिति की ओर से राज कमल सरस्वती मंदिर में बैठक, शाम 4 बजे से।
- आइआइटी आइएसएम के सोलोमिन क्लब में दीप्ति लेडिज क्लब की ओर से करवाचौथ उत्सव, शाम 7 बजे।