Move to Jagran APP

Weekend Lockdown@4 July: शुरू हो गई 34 घंटे की संपूर्ण तालाबंदी, आवश्यक सेवाओं को छूट; पढ़ें दिशा-निर्देश

Jharkhand Weekend Lockdown4 July धनबाद में 34 घंटे की संपूर्ण तालाबंदी शुरू हो गई है। शनिवार रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण तालाबंदी ( वीकेंड लॉकडाउन) का समय है। पहले शनिवार को चार बजे से वीकेंड लॉकडाउन होता था।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 06:13 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 09:07 PM (IST)
Weekend Lockdown@4 July: शुरू हो गई 34 घंटे की संपूर्ण तालाबंदी, आवश्यक सेवाओं को छूट; पढ़ें दिशा-निर्देश
धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड में 22 अप्रैल, 2021 से जो स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( मिनी लॉकडाउन) शुरू हुआ उसके तहत अब बंदिशों में काफी ढील दी जा चुकी है। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और परीक्षाओं पर छोड़कर करीब-करीब पूरी तरह से प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। 1 जुलाई से अनलॉक 5.0 के तहत हाट-बाजार रात 8 बजे तक खुल रहे हैं। राज्य के अंदर बसों का भी परिचालन शुरू हो गया है। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन चलता रहेगा। राहत की बात यह है कि इसके समय में भी अब कटाैती की गई है। अब 38 घंटे के बजाय 34 घंटे का ही वीकेंड लॉकडाउन होगा। धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने ट्वीट कर अनलॉक 5.0 की डिटेल्स गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत धनबाद में 4 जुलाई, रविवार को धनबाद में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

loksabha election banner

आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

झारखंड में 3 जून, 2021 से अनलॉक 1.0 शुरू हुआ। इसके बाद एक-एक सप्ताह के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह बढ़ाया जा रहा है। पहले वीकेंड लॉकडाउन शनिवार 4 बजे शुरू होता था। इसके बाद रविवार को पूरे दिन हाट-बाजार बंद रहते थे। सोमवार सुबह 6 बजे से दुकानें खुलती थीं। अनलॉक 5.0 में रात 8 बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी गई हैं। ऐसे में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबंगज समेत पूरे झारखंड में शनिवार, 3 जुलाई को 4 बजे के बजाय रात 8 बजे से वीकेंड लॉकडाउन शुरू होगा। इसकी अवधि 5 जुलाई सोमवार सुबह 6 बजे तक होगी। धनबाद के उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 

वीकेंड लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छूट 

  • स्वास्थ्य सेवा ( दवा दुकान, अस्पताल, क्लीनिक, कोरोना टीकाकरण, डायग्‍नोसि‍स सेंटर वगैरह-वगैरह) 
  • डेयरी आउटलेट ( दूध और ब्रेड की दुकान) 
  • एलपीजी गैस
  •  मालवाहक वाहन
  • भोजन की होम ड‍िलेवरी
  • सीएनजी
  • पेट्रोल पंप
  • वेयर हाउस

धनबाद में शनिवार की रात आठ वीकेंड लॉकडाउन शुरू हुआ। यह सोमवार की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। सोमवार की सुबह छह बजे के बाद सामान्य दिनों की तरह पूर्व से चली आ रही छूट व प्रतिबंध जारी रहेगा। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन प्रभाग के 30 जून को जारी आदेश के अनुसार अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को पूर्ण साप्ताहिक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दरम्यान फल, मिठाई, सब्जी, राशन की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस अवधि में अनावश्यक घरों से निकलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। रविवार के लिए जारी पूर्ण लॉकडाउन का यह आदेश दूध के आउटलेट, दवा दुकान, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी आउटलेट, रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी पर लागू नहीं होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे का ढाबा, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस और माल ढुलाई पर भी प्रतिबंध नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.