Move to Jagran APP

झुंड से बिछड़े हाथी ने ओदरो गांव में मचाया उत्पात

संवाद सहयोगी टुंडी झुंड से बिछुड़े हाथी ने दक्षिणी टुंडी में आतंक मचा रखा है। एक दर्ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 08:17 PM (IST)
झुंड से बिछड़े हाथी ने ओदरो गांव में मचाया उत्पात
झुंड से बिछड़े हाथी ने ओदरो गांव में मचाया उत्पात

संवाद सहयोगी, टुंडी : झुंड से बिछुड़े हाथी ने दक्षिणी टुंडी में आतंक मचा रखा है। एक दर्जन गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं। शुक्रवार की रात हाथी ने ओदरो गांव में जमकर उत्पात मचाया। किसानों का कई क्विटल धान खा गया और खिड़की व चारदीवारी को तोड़ दिया। वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात दक्षिणी टुंडी के ओदरो गांव में झुंड से बिछड़ा हाथी लीलाधर महतो का तीन क्विटल धान खा गया। किसान ने धान को झाड़कर खलिहान में रखा था। इसके अलावा सीताराम महतो व कैलाश महतो का धान खाया और घर की खिड़की तोड़ डाली। सुदर्शन महतो व शांति देवी के धान को खा कर चारदीवारी को तोड़ डाला। सूचना होने पर राजभीठा के समाजसेवी निमाय कुमार सिंह ओदरो गांव पहुंचे और क्षति की जानकारी वन विभाग को दी। उन्होंने अपने स्तर से ग्रामीणों को केरोसिन मुहैया कराया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी कई दिन से नुकसान पहुंचा रहा है। तोपचांची रेंज के वन अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी मशालचियों की टीम भेजकर हाथी को नहीं भगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.