Move to Jagran APP

Jharkhand: गिरिडीह-हजारीबाग की सीमा पर हाथी ने महिला को मार डाला, मंगलवार को भी एक औरत की गई थी जान

झारखंड के हजारीबाग गिरिडीह और बोकारो जिले में इन दिनों हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। हाथी का झुंड जिस और से गुजरता है आतंक और दहशत का आमल होता है। झुंड अपने पीछे जान-माल का नुकसान छोड़ जाता है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 08:34 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:16 PM (IST)
Jharkhand: गिरिडीह-हजारीबाग की सीमा पर हाथी ने महिला को मार डाला, मंगलवार को भी एक औरत की गई थी जान
झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में हाथियों का आतंक बढ़ गया है। दो दिन में दो महिला को मार डाला।

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले में इन दिनों हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। हाथी का झुंड जिस और से गुजरता है आतंक और दहशत का आलम होता है। झुंड अपने पीछे जान-माल का नुकसान छोड़ जाता है। बुधवार तड़के गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर नावाडीह में हाथी ने एक महिला को कुचलकर मारा डला। घटनास्थल हजारीबाग जिले में है। एक दिन पहले हजारीबाग के बिष्गुगढ़ में भी हाथी ने एक महिला को कुचल कर माला डाला था। दो दिन में दो महिला की माैत के बाद सीमावर्ती इलाके में हाथियों का आंतक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

loksabha election banner

बगोदर प्रखंड के खेतको पंचायत व हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड सीमा क्षेत्र के सारूकुदर पंचायत के नवाडीह में गांव में बुधवार की अहले सुबह झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है। वह लालो महतो की पत्नी थी। महिला सो कर उठने के बाद घर के पास बने चबूतरा पर बैठी थी। इसी दौरान एक हाथी वहां पहुंच गया। उसने सूंड से उठा कर महिला को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पैर से उसे कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने हजारीबाग के डीएफओ को दी। पूर्व विधायक ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.