झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के रवि कुमार बुधवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने यहां परिसदन में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के संशोधित मतदाता सूची का पुनरीक्षण तथा उससे संबंधित में जानकारी ली गई।
धनबाद, जेएनएन : झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के रवि कुमार बुधवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने यहां परिसदन में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के संशोधित मतदाता सूची का पुनरीक्षण तथा उससे संबंधित में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक बूथ पर संशोधित किए गए मतदाता सूची की समीक्षा कर रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के हर बूथ पर संशोधित मतदाता सूची बनाने की घोषणा हुई थी। इसके तहत कई नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। वहीं कई लोगों के नाम हटाया भी गए हैं। ऐसे में विभाग के पदाधिकारी समीक्षा अधिकारी में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि धनबाद नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिला परिषद भी समाप्त हो चुका है। कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन आवश्यक है, जो कि अपने अंतिम चरण में हैं। इस दौरान एडीएम विधि व्यवस्था चंदन कुमार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडे, अपर समाहर्ता एसएन राम समेत सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद मुख्य इलेक्शन ऑफिसर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झरिया रवाना हो गए। यहां जेंडर रेशियो बढ़ाने को लेकर पिछले दौरे में भी अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने झरिया में उसकी प्रगति रिपोर्ट को देखा।