Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Madir Donation: धनबाद का डेढ़ करोड़ का समर्पण, एकल फ्यूचर ने दी बधाई

45 दिन के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के बाद एकल फ्यूचर झारखंड के अंतर्गत एकल फ्यूचर धनबाद की बैठक हुई। इसमें एकल अभियान की योजनाओं पर विशेष चर्चा कार्ययोजना एवं श्रीराम रामजन्म भूमि निधि समर्पण अभियान में लगे एकल फ्यूचर धनबाद की पूरी समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Ayodhya Ram Madir Donation: धनबाद का डेढ़ करोड़ का समर्पण, एकल फ्यूचर ने दी बधाई
धन संग्रह की जानकारी देते एकल फ्यूचर के सदस्य।

धनबाद, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चला। 45 दिन चले इस समर्पण संग्रह में हर धर्म के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए धनबाद से लगभग डेढ़ करोड़ रुपया संग्रह हुआ। इसमें 85 लाख नगद तो शेष चेक और ड्राफ्ट है। हिंदू परिवार के साथ ही कई मुस्लिम भाइयों ने भी इसमें सहयोग किया।

loksabha election banner

45 दिन के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के बाद एकल फ्यूचर झारखंड के अंतर्गत एकल फ्यूचर धनबाद की बैठक हुई। इसमें एकल अभियान की योजनाओं पर विशेष चर्चा, कार्ययोजना एवं श्रीराम रामजन्म भूमि निधि समर्पण अभियान में लगे एकल फ्यूचर धनबाद की पूरी समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 45 दिनों तक एक ही लक्ष्य को लेकर एकल फ्यूचर धनबाद की समिति स्थानीय टोली के साथ कार्यरत रही। एकल फ्यूचर सभी सदस्यों ने भी अपना अपना समर्पण किया। यहां बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से झारखंड में 10 रुपये के 10 लाख, 100 रुपये के 10 लाख और 1000 के 15000 कूपन भेजे गए थे। दो हजार से अधिक की राशि देने वाले राम भक्तों समेत अन्य को भी रसीद दी गई।

झारखंड के 25 हजार गांव के लगभग दो करोड़ 67 लाख लोगों से सहायता राशि लेने का लक्ष्य रखा गया था। धनबाद के एक हजार से अधिक गांवों में संपर्क कर सहयोग राशि एकत्रित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एकल फ्यूचर झारखंड प्रांत के अध्यक्ष आयुष तिवारी, एकल अभियान उत्तर झारखंड के चर्चा प्रभारी तुषार कश्यप, गौ सेवा प्रभारी सेवाश्री राय, रेणु गुप्ता, एकल फ्यूचर धनबाद के अध्यक्ष रोहित भारती, उपाध्यक्ष सौरव आर्या, सचिव अंकित पांडेय, राहुल सिंह, यशवर्धन सिंह, अमर कुमार, अंबर कलस, प्रियांशु कुमार, आर्यन राज, सूरज कुमार, आदित्य सिंह, अमन कुमार, अमन सिन्हा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.