Move to Jagran APP

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति बोले तो-एक अनार 18 बीमार

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत धनबाद और बोकारो जिले आते हैं। चंद्रशेखर दुबे, राजेंद्र सिंह, रामा राउत और मयूर शेखर झा ने दोनों जिले के पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा कराए हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 06:26 PM (IST)
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति बोले तो-एक अनार 18 बीमार
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति बोले तो-एक अनार 18 बीमार

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के टिकट के एक-दो-तीन-चार नहीं पूरे 18 दावेदार हैं। दिग्गज पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, राजेंद्र सिंह और मन्नान मलिल्क से लेकर नए-नवेले मयूर शेखर झा तक। सभी ने 5 हजार रुपये शुल्क के साथ टिकट के लिए अपने-अपने आवेदन धनबाद और बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पास जमा करा दिए हैं। आवेदन के साथ पूरा बायोटाटा भी अटैच किया है। 

loksabha election banner

31 जनवरी था दावेदारी का अंतिम दिनः हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सिर्फ आवेदन देने वालों में से ही किसी को टिकट मिलेगा। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि बाहरी आदमी भी टिकट लेकर टपक जाते हैं और बड़े-बड़े नेता टापते रह जाते हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों से जिलाध्यक्ष आवेदन ले रहे थे। 31 जनवरी अंतिम दिन था। इस दाैरान धनबाद लोकसभा क्षेत्र से टिकट के लिए कुल 18 लोगों ने दावेदारी की है- चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दुबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मन्नान मल्लिक, अजय कुमार दुबे, विजय कुमार सिंह, सुरेश चंद्र झा, रामा राउत, जगनारायण सिंह, ललन चाैबे, रवि चाैधरी, सुंदर यादव, जेके भगत, परमानंद यादव, बीके सिंह, विमला देवी, मयूर शेखर झा, अनिल सिंह और डॉ. सीके ठाकुर। 

चार ने दिए डबल आवेदनः धनबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत धनबाद और बोकारो जिले आते हैं। इसके तहत धनबाद जिले के छह और बोकारो जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके मद्देनजर धनबाद और बोकारो दोनों जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के पास आवेदन दिए गए हैं। चंद्रशेखर दुबे, राजेंद्र सिंह, रामा राउत और मयूर शेखर झा ने दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष के पास आवदेन दिए हैं। धनबाद जिलाध्यक्ष के पास 16 और बोकारो जिलाध्यक्ष के पास 6 ने आवेदन दिए। 

प्रमुख दावेदारों की प्रोफाइल

-चंद्रशेखर दूबे-2004 में धनबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विश्रामपुर से चार बार के विधायक रहे हैं। बिहार सरकार में श्रम मंत्र व झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।

- राजेन्द्र प्रसाद सिंह: बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री , झारखंड सरकार में वित्त मंत्री के साथ बेरमो विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

-मन्नान मल्लिक-झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। एक बार धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

-अजय कुमार दुबे- 2014 में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी। 

-विजय कुमार सिंह- 1996 में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.