रेलकर्मियों की समस्याओं का निराकरण ही ईसीआरकेयू का मकसद : केके सिंह
संस चासनाला ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पाथरडीह शाखा सचिव केके सिंह के नेतृत्
संस, चासनाला : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पाथरडीह शाखा सचिव केके सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शनिवार को पाथरडीह रेलवे के विभिन्न विभागों का दौरा किया। यूनियन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने की बात कही। इसीआरकेयू के पदाधिकारियों ने पाथरडीह मार्शलिग यार्ड, पाथवे, फ्रेट डिपो, सेंट्रल केबिन, रेलवे अस्पताल, आइओडब्ल्यू कार्यालय आदि विभागों के कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। केके सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मार्शलिग यार्ड में समुचित लाइट व सड़क नहीं होने के कारण रात्रि पाली में इंजन के चालक व परिचालकों (गार्ड) को ज्वाइंट प्रोसीडियोर आर्डर (जीपीओ) करने के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे समय का नुकसान होता है। इस बाबत वरीय डीईई (जी), वरीय डीईई स्पेशल व एईएन को इन समस्याओं की जानकारी दी। उनसे समस्या के निराकरण की दिशा में पहल की मांग की। वरीय रेल अधिकारियों ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। केके सिंह ने कहा कि कर्मियों से मिलकर उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। रेलवे कर्मियों के समस्याओं का निराकरण ही इसीआरकेयू का मुख्य मकसद है। मौके पर बीके साव, आशीष सिंह, संतोष कुमार, एसके विश्वकर्मा, संजय झा, विजय यादव, मुकेश सिंह, मन्नू सिंह, अशोक सिंह, आरके लाल, आरके यादव, आदि थे।