Indian Railways, IRCTC: होली पर बिहार और यूपी के यात्रियों को तोहफा, रेलवे ने चला दी 12 स्पेशल ट्रेनें
Indian Railways IRCTC झारखंड और पश्चिम बंगाल बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए कई ट्रेनें चलेंगी। शालीमार से गोरखपुर के लिए गोमो होकर पहले ही होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। अब आसनसोल और जसीडीह होकर गोरखपुर के लिए एक और ट्रेन एलान किया गया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। होली की भीड़ अब ट्रेनों में दिखने लगी हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेलवे ने कई होली स्पेश्ल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए कई ट्रेनें चलेंगी। शालीमार से गोरखपुर के लिए गोमो होकर पहले ही होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। अब आसनसोल और जसीडीह होकर गोरखपुर के लिए एक और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। होली मनाकर लौटने के लिए भी ट्रेनों में भीड़ है। रेलवे ने इसकी भी प्लानिंग पहले से कर ली है। होली के बाद वापसी के लिए भी कई ट्रेनें चलेंगी।
होली स्पेशल ट्रेनें और चलने की तारीख
- 16 मार्च को 03131 सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल सियालदह से रात 11:55 पर खुलेगी। अलसुबह 3:15 पर आसनसोल, अलसुबह 3:45 पर चितरंजन, अलसुबह 4:48 पर मधुपुर, सुबह 5:25 पर जसीडीह और शाम 5:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
- 17 मार्च को 03132 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल गोरखपुर से शाम 7:05 पर खुलेगी। जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन व आसनसोल होकर दोपहर 1:15 पर सियालदह पहुंचेगी।
- 02827 शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल 16 मार्च को शालीमार से दोपहर 3.40 पर खुलेगी। रात 10:45 पर बोकारो, रात 11:10 पर चंद्रपुरा, रात 12:17, चितरंजन रात 2:00, मधुपुर रात 2:43 और जसीडीह देर रात 3:09 व दिन 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
- 02828 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल 17 मार्च को दरभंगा से रात 9.05 पर खुलेगी। जसीडीह देर रात 3:02, मधुपुर मधुपुर अलसुबह 3:28, चितरंजन अलसुबह 4:10, धनबाद सुबह 5:55, चंद्रपुरा सुबह 7:05, बोकारो सुबह 7:35 और और शालीमार दोपहर 3:15 पर पहुंचेगी।
- 02883 शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल 16 मार्च को शालीमार से रात 8:20 पर खुलेगी। भोजुडीह देर रात 2:35, गोमो अलसुबह 4:30 पहुंचेगी। कोडरमा, गया, वाराणसी होकर शाम 5:20 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
- 02884 गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल 20 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 1:15 पर खुलेगी। वाराणसी, गया व कोडरमा होकर रात 1:10 पर गोमो, देर रात 2:05 पर भोजुडीह और सुबह 09.30 पर शालीमार पहुंचेगी।
- 08181 टाटा-छपरा होली स्पेशल 17 मार्च को टाटा से दोपहर 12:15 पर खुलेगी। आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह होकर देर रात 02.05 बजे छपरा पहुंचेगी।
- 08182 छपरा-टाटा होली स्पेशल 20 मार्च को छपरा से रात 12:50 पर खुलेगी। जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन व आसनसोल होकर शाम 4:00 बजे टाटा पहुंचेगी।
- 16 मार्च को 08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल दोपहर तीन बजे खुलेगी। रांची रात 1:05, चंद्रपुरा अलसुबह 3:50, गोमो अलसुबह 4:20 व पटना दिन 10:30 पर पहुंचेगी।
- 19 मार्च को 08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल रात 8:30 पर खुलेगी। देर रात 2:55 पर गोमो, अलसुबह 3:30 पर चंद्रपुरा, सुबह 7:20 पर रांची व शाम 7:10 पर दुर्ग पहुंचेगी।
- 17 माच को 08795 दुर्ग-पटना होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 8:50 पर खुलेगी। शाम 7:30 रांची, रात 9:50 बोकारो, रात 10:30 पर चंद्रपुरा व रात 11:15 पर गोमो पहुंचेगी। पटना अलसुबह 4:15 पर पहुंचाएगी।
- 19 मार्च 08796 पटना-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे खुलेगी। दिन 11:35 पर गोमो, दोपहर 12:00 बजे चंद्रपुरा, दोपहर 12:35 पर बोकारो, दोपहर 3:00 बजे रांची व रात 1:45 पर दुर्ग पहुंचेगी।