गोविदपुर में खुले पंडालों के पट, मां के दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु
गोविदपुर/देलवी शारदीय नवरात्र की सप्तमी पूजा के साथ शुक्रवार को गोविदपुर व पूर्वी गोविदपुर
गोविदपुर/देलवी: शारदीय नवरात्र की सप्तमी पूजा के साथ शुक्रवार को गोविदपुर व पूर्वी गोविदपुर के दुर्गा मंडपों व पंडालों के पट खुल गए। इसके साथ ही श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को पहुंचने लगे। गोविदपुर ऊपर बाजार, लाल बाजार, गांव भीतर, विलेज रोड, हिन्द नगर, रतनपुर व कौआबांध दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन किया। पूर्वी गोविदपुर के बरवापूर्व व देवली दुर्गा मंडप में शारीरिक दूरी बनाते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इधर जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, बीडीओ संतोष कुमार, अंचल अधिकारी वंदना भारती, गोविदपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह व पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को गोविदपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप ही पूजा करने की अपील की।