Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के दौरे से लौटे डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, मेडिका रांची रेफर

धनबाद : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर बोकारो जनरल अस्पताल

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 01:47 PM (IST)
महाराष्ट्र के दौरे से लौटे डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, मेडिका रांची रेफर
महाराष्ट्र के दौरे से लौटे डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, मेडिका रांची रेफर

धनबाद : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका राची रेफर किया गया है। विधायक महतो महाराष्ट्र के दौरे से सोमवार को ही राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद उतरे थे। बेरमो स्थित घर लौटने के क्रम में रास्ते में तबीयत खराब हो गई।

loksabha election banner

बताया गया कि जगरनाथ महतो को सास लेने में परेशानी हो रही है। पूर्व में भी इनका इलाज मेडिका राची से चल रहा था। गत सप्ताह वे महाराष्ट्र के सरकारी दौरे पर गए थे। महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। गत लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने झामुमो के टिकट पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था। विधायक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। मेडिका अस्पताल की ओर से भेजी गई एंबुलेंस से उन्हें राची ले जाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.