Move to Jagran APP

Dumka Gang Misdeed Case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, झारखंड के डीजीपी से रिपोर्ट तलब

Dumka Gang Misdeed Case झारखंड की उप राजधानी दुमका के घासीपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात हाट से लौट रही एक महिला के साथ 17 युवकों ने पति के सामने ही दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पति को रस्सी से बांधे रखा। दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 03:22 PM (IST)
Dumka Gang Misdeed Case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, झारखंड के डीजीपी से रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुमका सामूहिक दुष्कर्म केस को लेकर गंभीर।

दुमका, जेएनएन। Dumka Gang Misdeed Case राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुमका सामूहिक दुष्कर्म कांड का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख मामले की 2 महीने में गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही पूरे मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दुमका पुलिस रेस है। मामले में आरोपित सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

loksabha election banner

क्या है मामला

झारखंड की उप राजधानी दुमका के घासीपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात हाट से लौट रही एक महिला के साथ 17 युवकों ने पति के सामने ही दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पति को रस्सी से बांधे रखा। दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को पीडि़ता की ओर से मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी शुरू की। देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपित राम मोहली को उसके गांव से दबोच लिया। उसके साथी फरार हैैं। इधर सामूहिक दुष्कर्म का पता चलने पर संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन मंडल एवं दुमका एसपी अंबर लकड़ा थाना गए और महिला से पूछताछ की। सभी आरोपित अगल-बगल के गांव के ही हैैं।

पीडि़ता के अनुसार वह अपने पति के साथ हाट बाजार से लौट रही थी। रास्ते में रात करीब आठ बजे नशे में धुत 17 युवकों ने उन्हें घेर लिया। इनमें पांच लड़कों ने उसके पति को रस्सी से बांध दिया। बाकी लड़के उसे घसीट कर झाड़ी में ले गए। बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। रात अधिक हो जाने से वह थाना नहीं जा सकी। बुधवार को पुलिस ने दुमका मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया।

एक नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। सभी आरोपित आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

-सुदर्शन कुमार मंडल, डीआइजी दुमका

एक आरोपित की पहचान हो चुकी है। बाकी को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

-अंबर लकड़ा, पुलिस अधीक्षक, दुमका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.