Move to Jagran APP

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद दुमदुमी गांव सील, आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी Dhanbad News

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद दुमदुमी गांव को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान प्रचार वाहन से लोगों को घरों में रहने की हिदायतदी जा रही है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 05:43 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद दुमदुमी गांव सील, आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी Dhanbad News
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद दुमदुमी गांव सील, आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दुमदुमी गांव में बुधवार देर रात एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद क्षेत्र में गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर और गांव के तीन किमी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जिला प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में खुद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय तथा अंचल अधिकारी वंदना भारती ने कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन कार्य के लिए मोर्चा संभाला।

loksabha election banner

इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लोगों को सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूॢत उनके घर तक सुनिश्चित कराने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की हिदायत दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि राशन, दूध, पानी, सब्जी, फल, दवाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उनके घर तक जिला प्रशासन मुहैया करायेगा। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

धनबाद में कब-कब मिले कोरोना मरीज

  • 16 अप्रैल : कुम्रधुबी के बाघाकुड़ी में बंगाल से पहुंचे युवक में मिला संक्रमण।
  • 18 अप्रैल : हीरापुर डीएस कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मी में कोरोना लक्षण पाये गये। वह, बोकारो से पहुंचा था। (ये दोनों संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।)
  • 09 मई : मुंबई से लौटे जामाडोबा निवासी मां और बेटे कोरोना संक्रमित पाये गए।
  • 15 मई : मुंबई से लौटा कपुरिया निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
  • 18 मई : मुंबई से लौटा युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया।
  • 21 मई : सूरत से लौटा दुमदुमी का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.