बासदेवपुर कोल डंप मामले की डीएसपी ने की जांच
संवाद सहयोगी लोयाबाद डीएसपी सरिता मुर्मू शनिवार को बासुदेवपुर कोल डंप पहुंची। गोविद बाउर
संवाद सहयोगी, लोयाबाद: डीएसपी सरिता मुर्मू शनिवार को बासुदेवपुर कोल डंप पहुंची। गोविद बाउरी की शिकायत पर दर्ज हरिजन एक्ट के मामले की जांच की। दोनों ओर से दर्ज मामले के कारण कोई भी पुलिस के सामने नहीं आए। डीएसपी जैसे ही डंप के पास पहुंचीं वहां से सभी लोग हट गए। आसपास में भी कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया, जिससे पुलिस घटना की वास्तविकता पता करती। डीएसपी थोड़ी देर बाद वहां से चलतीं बनीं। उन्होंने थानेदार चुन्नू मुर्मू को हरिजन एक्ट के शिकायतकर्ता और गवाहों को शीघ्र धनबाद कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। मालूम हो कि एक अप्रैल को कोल डंप में मजदूरों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। गोविद बाउरी की शिकायत पर पुलिस ने आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो, संतोष महतो, राहुल गुप्ता, विकास गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, आनंद गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, केशव रंजन सहाय, शंकर केशरी, सुमित केशरी, अमीत केशरी, धनेश्वर महतो, डिस्को महतो, तुलेश्वर महतो, रोहित महतो, गणेश महतो, लक्ष्मी देवी, सुनैना देवी, विभा सहाय, चिटू गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया था।
गोविद ने अपनी शिकायत में इन लोगों पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने तथा मंटू महतो व संतोष महतो को घटना की साजिशकर्ता बताया था। विकास गुप्ता की लिखित शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश रवानी, अजय रवानी, राजेश रवानी, विशाल पासवान, अजय सोनार, रामसेवक केवट, रवींद्र सिंह, सूरज रविदास, शिवा दास, आकाश उर्फ पकौड़ी, विशाल चौधरी, सत्येंद्र पासवान, राजा पासवान, रमेश हाड़ी, मुकेश पासवान, अनिल पासवान, गोविद बाउरी, सुनील राय, महेंद्र राय, चुनचुन राय, रवि सिंह, भुहटे बाउरी, छोटू राय, बबलू तुरी, सुजीत रजवार पर मामला दर्ज कराया गया है। इन लोगों पर मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाया गया है।